BREAKING : बिहार में CM नीतीश के विधायक से रंगदारी की मांग, नहीं देने पर मिली जान से मारने की धमकी

अरवल के कुर्था से जेडीयू विधायक पप्पू वर्मा ने रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इस मामले में तेलपा थाना में पूर्व मुखिया समेत तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है

Feb 26, 2026 - 18:53
Feb 26, 2026 - 18:56
 0  11
BREAKING : बिहार में CM नीतीश के विधायक से रंगदारी की मांग, नहीं देने पर मिली जान से मारने की धमकी

PATNA : अरवल जिले के कुर्था विधानसभा क्षेत्र के जेडीयू विधायक पप्पू वर्मा से रंगदारी की मांग की गई है, जिसके बाद सियासी गलियारे में हड़कंप मच गया है। कुर्था विधानसभा क्षेत्र के जेडीयू विधायक पप्पू वर्मा की माने तो उनसे रंगदारी की मांग की गई और रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई है।

जेडीयू विधायक से रंगदारी की मांग

फिलहाल इस पूरे मामले में तेलपा थाने में प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है। रंगदारी मांगने का गंभीर आरोप एक पूर्व मुखिया समेत तीन लोगों पर लगा है। तीनों आरोपियों पर तेलपा थाना में FIR दर्ज करा दी गई है। कुर्था विधायक की तरफ से दर्ज प्राथमिकी में ये शिकायत की गई है कि आरोपियों ने रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी है। 

तफ्तीश में जुटी पुलिस

फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले में जांच-पड़ताल कर रही है। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपों की गहनता से छानबीन की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0