बिहार केसरी पंचतत्व में विलीन, बिहार ने खोया हीरा 

विवेका पहलवान के निधन से अनंत सिंह मर्माहत, खेल प्रेमियों एवं सामाजिक संगठनों में शोक की लहर... बेटा राजा परीक्षित उर्फ छोटू ने दी मुखाग्नि।

Apr 3, 2025 - 22:14
Apr 3, 2025 - 23:09
 0  177

बिहार के मशहूर पहलवान विवेकानंद सिंह (70) का निधन हो गया। उन्होंने पटना के आरोग्य अस्पताल में देर रात अंतिम सांस ली। आपको बता दें विवेका पहलवान के नाम से जाने जानेवाले विवेकानंद सिंह को 27 मार्च को हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गए।

बाढ़ के उमानाथ स्थान में विवेका पहलवान का अंतिम संस्कार हुआ। उनके बेटे राजा परीक्षित उर्फ छोटू कुमार ने मुखाग्नि दी। अंतिम यात्रा में चाहनेवालों की भीड़ उमड़ी रही। शव यात्रा में RJD MLC कार्तिकेय सिंह सहित कई दिग्गज भी मौजूद रहे।

वहीं अनंत सिंह के सोशल मीडिया पर विवेका पहलवान के निधन पर शोक जताया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0