बिहार : बेलागंज और इमामगंज उप-चुनाव लड़ सकता है जन सुराज

प्रशांत किशोर का गया में बड़ा ऐलान, बोले - 2 अक्तूबर के बाद अगर चुनाव होगा, तो बेलागंज और इमामगंज उप-चुनाव लड़ सकता है जन सुराज

Aug 17, 2024 - 17:30
 0  46
बिहार : बेलागंज और इमामगंज उप-चुनाव लड़ सकता है जन सुराज

बिहार की राजनीति में जनसुराज जल्द ही अपनी उपस्थिति दर्ज करवा सकती है। जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने गया में एक प्रेस वार्ता के दौरान इमामगंज और बेलागंज में होने वाले विधानसभा उप-चुनाव में जन सुराज की भागीदारी पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि यदि जनसुराज चुनाव लड़ेगा तो बेलागंज और इमामगंज दोनों जगह लड़ेगा। 2 अक्तूबर के बाद अगर चुनाव होगा तो निश्चित तौर पर चुनाव लड़ा जाएगा। लेकिन अगर 2 अक्तूबर से पहले चुनाव होता है, किसी को समर्थन देने पर विचार किया जा सकता है। जन सुराज के साथी अगर मिल कर तय करते हैं कि चुनाव लड़ना है तो जन सुराज से जुड़े किसी निर्दलीय साथी को समर्थन देकर चुनाव लड़ाया जा सकता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0