"बिहार अब उद्यमिता की नई पहचान बन रहा है":- प्रकाश राम पटवा

"बिहार अब उद्यमिता की नई पहचान बन रहा है"

Jun 16, 2025 - 23:56
 0  48
"बिहार अब उद्यमिता की नई पहचान बन रहा है":-  प्रकाश राम पटवा

गया जी। जो बिहार कभी देश को श्रमिक (लेबर) सप्लाई करने वाला राज्य माना जाता था, वह आज माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी की दूरदर्शिता, नीतिगत सुधार और अथक प्रयासों के कारण एंटरप्रेन्योर हब के रूप में एक नई पहचान बना रहा है। उद्योग, निवेश और स्वरोजगार के क्षेत्र में बिहार एक नई क्रांति के दौर से गुजर रहा है। राज्य के कोने-कोने में नए-नए कल-कारखाने खुल रहे हैं, युवाओं को मुख्यमंत्री उद्यमी योजना, लघु एवं मध्यम उद्योग योजना तथा अन्य कई प्रोत्साहन योजनाओं से लाभ मिल रहा है। राज्य सरकार द्वारा इंफ्रास्ट्रक्चर, बिजली, सड़क, और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर विशेष ध्यान दिए जाने के कारण बिहार में निवेशकों का भरोसा लगातार बढ़ रहा है। इसका परिणाम है कि कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कंपनियां अब बिहार में अपने संयंत्र (फैक्ट्रियां) स्थापित कर रही हैं, जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर मिल रहे हैं। इस विषय में जदयू व्यवसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष प्रकाश राम पटवा ने कहा कि यह बदलाव माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी की दूरदर्शिता और उद्योगों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण का परिणाम है। बिहार की तस्वीर बदल रही है, और हम सब को इसमें सहभागी बनना चाहिए। आज का युवा न केवल नौकरी मांग रहा है, बल्कि नौकरी देने वाला भी बन रहा है – यह है ‘नया बिहार’ की झलक। श्री पटवा ने यह भी कहा कि सरकार की नीतियों से प्रेरित होकर मगध क्षेत्र सहित पूरे गया जिले में भी कई छोटे-बड़े उद्योग प्रारंभ हो रहे हैं। यह बदलाव आने वाले समय में बिहार को आत्मनिर्भर राज्य बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0