बिहार चुनाव : चुनाव ड्यूटी के दौरान पीठासीन अधिकारी की मौत

सुबह 9 बजे तक कुल वोटिंग 10.18% हुई है।

May 13, 2024 - 15:48
 0  25
बिहार चुनाव : चुनाव ड्यूटी के दौरान पीठासीन अधिकारी की मौत

बिहार लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में पांच सीटों पर कड़ी सुरक्षा में सुबह 7 बजे से मतदान जारी है।  सुबह 9 बजे तक कुल वोटिंग 10.18% हुई है। वहीं मुंगेर में सुबह 9 बजे तक 10.26%,  बेगूसराय में 8.85% , दरभंगा में 11.61%, उजियारपुर में 9.31%,  और समस्तीपुर में 11.11% वोटिंग हुई है। इस चरण में 95, 83,662 मतदाता 9447 बूथों पर अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। पोलिंग बूथों पर लंबी-लंबी कतारे लगी हुई है। और वोटर्स में कफी उत्साह देखा जा रहा है। दिग्गजों नेताओं ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया।  वहीं मुंगेर में चुनाव ड्यूटी के दौरान पीठासीन अधिकारी की हार्ट अटैक से मौत हो गई। चौथे चरण में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय, जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, सांसद गोपाल जी ठाकुर, विधायक ललित यादव, शांभवी चौधरी, सनी हजारी, पूर्व मंत्री तथा विधायक आलोक मेहता सहित 55 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होना है। इनमें चार महिलाएं जबकि 51 पुरुष शामिल हैं। चौथे चरण में बिहार की 5 सीटों पर वोटिंग के हर अपडेट के लिए देशपत्र के साथ जुड़े रहें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0