भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के महासचिव बने नुमान आलम

Jul 7, 2021 - 12:12
 0  8
भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के महासचिव बने नुमान आलम

रांची : भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति का विस्तार करते हुए झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष तनवीर खान ने राजधानी के कांटाटोली क्षेत्र निवासी नुमान आलम को झारखंड प्रदेश का महासचिव मनोनीत किया है। भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष तनवीर खान ने कहा कि नुमान आलम साफ-सुथरी छवि के एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं। उम्मीद है कि वह अपने पद की गरिमा को बरकरार रखते हुए किसानों के हितों के संरक्षण की दिशा में प्रयासरत रहेंगे। साथ ही यूनियन को सशक्त बनाने और संगठन का विस्तार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। महासचिव मनोनीत किए जाने पर नुमान आलम ने कहा कि मुझे जो दायित्व सौंपा गया है, उसका ईमानदारी से बखूबी निर्वहन करुंगा।
तनवीर खान ने कहा कि कार्यकर्ताओं के बल पर ही पार्टी आने वाली चुनौतियों का सामना कर सकेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0