भारतीय एकता कमेटी ने हर्षोल्लास के साथ मनाई होली

Mar 20, 2022 - 12:20
 0  7
भारतीय एकता कमेटी ने हर्षोल्लास के साथ मनाई होली

रांची। सामाजिक संस्था भारतीय एकता कमेटी ने हर्षोल्लास के साथ होली मिलन समारोह का आयोजन किया। कमेटी के संस्थापक को जाने माने समाजसेवी गुलाम मुस्तफा ने कहा कि होली हो या ईद मिलजुल कर मनाएं। यही हमारे देश की सबसे बड़ी ताकत है। यही है हमारे महान भारत देश की संस्कृति। प्यार बांटते चलो, प्यार बांटते चलो, क्या हिंदू, क्या मुसलमान, हम सब हैं भाई भाई। उन्होंने कहा कि सबसे पहला धर्म इंसानियत और मानवता है। मजहब नहीं सिखाता आपस में बैर रखना, हिंदी हैं हम, वतन है हिंदुस्तान हमारा, सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा। भारतीय एकता कमेटी के संस्थापक अध्यक्ष गुलाम मुस्तफा ने दुर्गा प्रसाद के निवास स्थान पर होली मिलन धूमधाम से मनाया और एकता, भाईचारा, अमन व शांति का एक बेहतरीन मिसाल कायम किया। इस अवसर पर गुलाम मुस्तफा ने कहा कि सभी एक दूसरे के त्योहारों को मिलजुल कर मनाएं जिससे आपस में भाईचारा बना रहे। तभी हमारा देश समाज मजबूत होगा। गुलाम मुस्तफा ने कहा कि सर्वधर्म समभाव ही हमारे देश और समाज की सबसे बड़ी ताकत है। दिल से भेदभाव निकालकर हमारे देश और समाज को मजबूत बनाएं। होली मिलन के कार्यक्रम में दुर्गा प्रसाद सीनियर एडवोकेट, अकील खान, बंटी राम, जफर भाई, रोशन प्रसाद , मनोज और सोनी सहित अन्य उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0