भारतीय जनतंत्र मोर्चा ने मनाई डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्मशती
सभी ने संकल्प लिया कि उनके आदर्शों पर चलने और विचारों को आमलोगों तक पहुँचाने व जागरूक करने का काम करेंगे।
रांची। भारतीय जनतंत्र मोर्चा ने महान शिक्षाविद, लेखक, कुशल प्रशासक, सामाजिक चिंतक व भारतीय जनसंघ के संस्थापक स्व. डाॅ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के 110 वें जन्म शताब्दी के अवसर पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस मौके पर स्व. डॉ. मुखर्जी द्वारा भारत निर्माण हेतु किए गए उनके प्रयासों पर परिचर्चा आयोजित किया गया।
भाजमो के केन्द्रीय अध्यक्ष धर्मेंन्द्र तिवारी ने स्व. डा. मुखर्जी द्वारा संसद में दिए गये अभिभाषणों, धारा 370 और जम्मू कश्मीर के झंडा आदि विषयों से संबंधित उनके व्याख्यान पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया। उनके महान व्यक्तित्व और लेखनी के संदर्भ में जानकारी दी। साथ ही अखिल भारतीय जनसंघ और हिन्दू महासभा के गठन और दीर्घकालिक योजनाओं और सोच के संदर्भ में भी जानकारी दी।
मौके पर उपस्थित सभी ने संकल्प लिया कि उनके आदर्शों पर चलने और विचारों को आमलोगों तक पहुँचाने व जागरूक करने का काम करेंगे। ताकि भारत के नव निर्माण में अधिक से अधिक जन भागीदारी हो। राष्ट्रवादी विचारधारा के लोगों को पार्टी से जोड़ने का भी संकल्प लिया गया। भारतीय जनतंत्र मोर्चा उनके विचारों को आत्मसात करके चल रही है। उनके बताए मार्ग पर चलकर सामाजिक समरसता का मार्ग प्रशस्त किया जा रहा है। श्रद्धांजलि सभा के अवसर पर डाॅ. ओमप्रकाश पांडेय, केन्द्रीय कार्यालय प्रभारी अशोक कुमार सिन्हा, रांची महानगर अध्यक्ष आशीष शीतल मुंडा, केन्द्रीय महामंत्री संजय द्विवेदी, श्यामबिहारी सहित अन्य मौजूद थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0