भारतीय जनतंत्र मोर्चा ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए मुख्यमंत्री की पहल का किया स्वागत

खेल एवं खिलाड़ी के प्रति सरकार का संवेदनशील रूख ही खिलाड़ियों को अपने प्रदर्शन को और बेहतर करने को प्रेरित करने का काम करेगा।

Jul 4, 2021 - 11:22
 0  9
भारतीय जनतंत्र मोर्चा ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए मुख्यमंत्री की पहल का किया स्वागत

रांची। भारतीय जनतंत्र मोर्चा के अध्यक्ष धर्मेंन्द्र तिवारी ने मुख्यमंत्री सोरेन द्वारा राज्य के खिलाड़ियों के बाबत लिए गए निर्णय पर हर्ष व्यक्त किया है।
श्री तिवारी ने बताया कि राज्य सरकार का ध्यान इस ओर आकृष्ट तब कराया था, जब दो दिन पूर्व झारखंड की गौरव ‘गोल्डन गर्ल’ दीपिका कुमारी के माता-पिता से मिला था। उसी समय हेमंत सरकार से मांग की थी कि विश्व तीरंदाजी प्रतियोगिता में विजयी दीपिका, कोमोलिका बारी एवं अंकिता भगत सहित कोच तथा सपोर्टिंग स्टाफ को हौसला अफजाई करते हुए प्रोत्साहन स्वरूप उन्हें नकद राशि प्रदान करें। मुख्यमंत्री ने इस पर संज्ञान लेते हुए तीनों स्पर्धा में स्वर्ण पदक प्राप्त करनेवाली दीपिका को 50 लाख, कोमोलिका एवं अंकिता को 20-20 लाख रुपये देने की घोषणा की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने इसी माह टोक्यो, जापान में आयोजित ओलंपिक में स्वर्ण पदक विजेता को दो करोड़, रजत पदक विजेता को एक करोड़ एवं कांस्य पदक विजेता को 75 लाख रूप्ये का इनाम देने की घोषणा की। इसके लिए हेमंत सरकार बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि खेल एवं खिलाड़ी के प्रति सरकार का संवेदनशील रूख ही खिलाड़ियों को अपने प्रदर्शन को और बेहतर करने को प्रेरित करने का काम करेगा।
श्री तिवारी ने राज्य सरकार से मांग किया कि दीपिका कुमारी, कोमोलिका बारी एवं अंकिता भगत को झारखंड सरकार के खेल विभाग में राजपत्रित पदाधिकारी के रूप में नियुक्त करते हुए अन्य खिलाड़ियों को उनकी योग्यता के अनुरूप नौकरी एवं प्रोत्साहन राशि प्रदान करें।
श्री तिवारी के साथ भारतीय जनतंत्र मोर्चा के मुकेश पांडेय, आशीष शीतल मुंडा,, डाॅ. ओम प्रकाश पांडेय, अशोक कुमार सिन्हा, संजय द्विवेदी, शफीक अंसारी, श्याम बिहारी नायक सिंह सहित अनेक पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0