भारतीय एकता कमेटी ने पुनदाग ओपी में बांटे मास्क

Jul 5, 2021 - 11:16
 0  19
भारतीय एकता कमेटी ने पुनदाग ओपी में बांटे मास्क

रांची : सामाजिक संस्था भारतीय एकता कमेटी की ओर से कोरोना से बचाव के मद्देनजर शहर के विभिन्न स्थलों पर मास्क बांटने का सिलसिला जारी है। इस क्रम में रविवार को पुनदाग ओपी में कमेटी के सदस्य तौसीफ खान के नेतृत्व में मास्क वितरण किया गया।
इस संबंध में तौसीफ खान ने बताया कि भारतीय एकता कमेटी के संस्थापक व शहर के जाने-माने समाजसेवी गुलाम मुस्तफा के निर्देशानुसार व उनके मार्गदर्शन में मास्क वितरण करने का कार्य जारी है। उन्होंने बताया कि कमेटी की ओर से शीघ्र ही बरियातू क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न मोहल्लों में कोरोना से बचाव के लिए जागरूकता अभियान के क्रम में मास्क वितरण किया जाएगा।
इस मौके पर पुनदाग ओपी के थाना प्रभारी अरविंद कुमार सिंह, पीसीआर 26 के मनोहर मांझी, तौसीफ खान, गुलजार अहमद, खुर्शीद अंसारी सहित अन्य मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0