भाकपा ने महंगाई के खिलाफ केंद्र सरकार का पुतला फूंका

Jul 6, 2021 - 11:01
 0  10
भाकपा ने महंगाई के खिलाफ केंद्र सरकार का पुतला फूंका

रांची। बढ़ती महंगाई के खिलाफ भाकपा, कांके अंचल की सचिव सह उलगुलान असंगठित मजदूर संघ की सचिव फरजाना फारूकी के नेतृत्व में महिला कार्यकर्ताओं ने कांटाटोली में आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च करते हुए कांटाटोली चौक के पास पहुंचकर महंगाई के खिलाफ केंद्र सरकार का पुतला फूंका। प्रदर्शन में अपनी बात रखते हुए फरजाना फारूकी ने कहा कि यह पुतला दहन महंगाई और केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि जब से मोदी सरकार आई है, तब से लोगों को ठगने का काम किया गया है। महंगाई चरम सीमा पर है। सरसों का तेल 200 रुपये लीटर तथा डीजल-पेट्रोल एक सौ रुपए के लगभग हो गया है। कहा कि जब कांग्रेस की सरकार थी, उस समय पेट्रोल 60 तथा डीजल 45 रुपए लीटर था, तो भाजपा के लोग मनमोहन सिंह को चूड़ियां भेजते थे और गालियां देते थे। लेकिन आज पेट्रोल और डीजल 100 रुपए के करीब हो गया है। लेकिन भाजपा के लोग चुप्पी साधे हुए हैं। प्रदर्शन में अपनी बात रखते हुए भाकपा के रांची जिला सचिव अजय सिंह ने कहा कि यह लड़ाई पूंजीपति और आम अवाम के बीच है, और पूंजीपतियों के इशारे पर सरकार महंगाई बढ़ने का कार्य कर रही है, उन्हें कालाबाजारी और जमाखोरी की छूट मिली हुई है, इस महंगाई विरोधी सरकार के खिलार मजदूरों और मध्यम वर्ग के लोगो को आगे आकर लड़ाई करनी होगी। इस प्रदर्शन में एआईएसएफ के प्रदेश अध्यक्ष मेहुल मृगेंद्र, सहजादी खातून, अगता पन्ना, बाबी मुंडा, पार्वती देवी, फुलमनी देवी, शबाना खातून, फुलमनी देवी, रिंकी मुंडा, सपना समद, किरण देवी, बिंदिया देवी, कलाम रशीदी, भारती देवी, मानसी कुमारी सहित अन्य मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0