अपने जन्मदिन पर एक पौधा अवश्य लगाएं, क्योंकि एक पेड़ लगाना सौ गायों के दान के बराबर है:- प्रकाश राम पटवा

अपने जन्मदिन पर एक पौधा अवश्य लगाएं, क्योंकि एक पेड़ लगाना सौ गायों के दान के बराबर है

Jun 15, 2025 - 14:15
Jun 15, 2025 - 14:18
 0  21
अपने जन्मदिन पर एक पौधा अवश्य लगाएं, क्योंकि एक पेड़ लगाना सौ गायों के दान के बराबर है:- प्रकाश राम पटवा

गया जी । जिला अध्यक्ष – जदयू व्यवसाय एवं उद्योग प्रकोष्ठ, एवं अध्यक्ष – मगध बुनकर सेवा समिति, प्रकाश राम पटवा ने अपने 58वें जन्मदिवस के अवसर पर पौधारोपण कर, केक काटकर और परिवार एवं मित्रों के साथ मिलकर जन्मोत्सव को हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर श्री पटवा ने कहा कि मैं 15 जून 1967 को जन्मा था, और हर साल की तरह इस बार भी मैंने अपने जन्मदिन को एक विशेष संकल्प के साथ मनाया — पौधारोपण करके प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई। उन्होंने समाज को यह संदेश दिया कि बेटा-बेटी के जन्म पर, शादी-ब्याह पर, जन्मदिन या अन्य किसी भी शुभ अवसर पर हमें कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। यह न केवल पर्यावरण को सुरक्षित करेगा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी एक हरित धरोहर छोड़ जाएगा। श्री पटवा ने जल-जीवन-हरियाली अभियान का समर्थन करते हुए कहा कि जब तक जल है, तब तक जीवन है। और हरियाली जल का सबसे बड़ा स्रोत है। यदि जल समाप्त होगा, तो जीवन भी समाप्त हो जाएगा। इसीलिए हमें वृक्षारोपण को एक संस्कार की तरह अपनाना चाहिए।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0