बैंक ऑफ इंडिया एम्पलाइज यूनियन (बिहार स्टेट) – गया अंचल की संगठनीक बैठक एवं समसामयिक मुद्दों पर चर्चा सफलतापूर्वक सम्पन्न

बैंक ऑफ इंडिया एम्पलाइज यूनियन (बिहार स्टेट) – गया अंचल की संगठनीक बैठक एवं समसामयिक मुद्दों पर चर्चा सफलतापूर्वक सम्पन्न

Jun 17, 2025 - 00:00
 0  33
बैंक ऑफ इंडिया एम्पलाइज यूनियन (बिहार स्टेट) – गया अंचल की संगठनीक बैठक एवं समसामयिक मुद्दों पर चर्चा सफलतापूर्वक सम्पन्न

गया। बैंक ऑफ इंडिया एम्पलाइज यूनियन (बिहार स्टेट) की गया अंचल इकाई द्वारा आज एक महत्वपूर्ण संगठनीक बैठक एवं समसामयिक चर्चा का आयोजन गया नगर में किया गया। बैठक की अध्यक्षता यूनियन के वरिष्ठ अध्यक्ष कामरेड रामेश्वर प्रसाद ने की, जिसमें यूनियन से जुड़े सैकड़ों कर्मचारियों की सक्रिय सहभागिता रही।अपने अध्यक्षीय भाषण में कामरेड रामेश्वर प्रसाद ने आगामी 9 जुलाई 2025 को प्रस्तावित अखिल भारतीय हड़ताल की विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि यह हड़ताल केंद्रीय ट्रेड यूनियनों, बैंकिंग इंडस्ट्री की प्रमुख यूनियनों तथा इंश्योरेंस सेक्टर के ट्रेड यूनियनों के संयुक्त बैनर तले आयोजित की जा रही है। उन्होंने उपस्थित सभी सदस्यों से इस हड़ताल में एकजुट होकर भाग लेने का आह्वान किया, ताकि कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा हेतु मजबूत संदेश दिया जा सके।इस अवसर पर संगठन के उपाध्यक्ष कामरेड अरविंद रामा ने अपने संबोधन में संगठन की आंतरिक एकता, पारस्परिक सहयोग एवं सामूहिक संघर्ष की महत्ता पर बल देते हुए कहा कि सभी सदस्यों को संगठित रहकर अपने अधिकारों की लड़ाई में निरंतर सक्रिय रहना चाहिए।
यूनियन के सचिव एवं फेडरेशन ऑफ बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ यूनियन्स के असिस्टेंट जनरल सेक्रेटरी श्री पंकज कुमार ठाकुर ने अपने वक्तव्य में गया अंचल के कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यूनियन से जुड़े सदस्यों की मांगों एवं समस्याओं को उचित माध्यम से प्रबंधन एवं केंद्रीय नेतृत्व तक पहुंचाया गया है, और आगामी 30 जून एवं 1 जुलाई 2025 को कोच्चि में आयोजित होने वाली फेडरेशन की एग्जीक्यूटिव कमिटी मीटिंग में इन विषयों को गहन चर्चा हेतु प्रस्तुत किया जाएगा।
बैठक में संगठन की मजबूती, विस्तार, तथा आगामी नई कार्यकारिणी के गठन पर भी गंभीर मंथन हुआ। इस संदर्भ में पूर्व सचिव श्री उमेश सिंह, असिस्टेंट जनरल सेक्रेटरी श्री शैलेश कुमार, कमेटी सदस्य कुमार गौरव एवं इंग्लिश रंजन, सचिव धीरज कुमार, ओबीसी वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव विनय कुमार, संजय कुमार, ज्ञानी राम एवं अन्य वक्ताओं ने संगठनात्मक अनुभव साझा करते हुए अपने बहुमूल्य सुझाव दिए।बैठक का सफल संचालन श्री संदीप कुमार द्वारा किया गया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन पंकज कुमार ने किया।यह बैठक यूनियन की सक्रियता, पारदर्शिता एवं समर्पण भाव का प्रतीक बनी, जिससे गया अंचल में संगठनात्मक ऊर्जा को एक नया आयाम मिला।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0