बागबेड़ा ट्रैफिक कॉलोनी व संजय नगर जुगसलाई नगर परिषद में शामिल किया जाए : डॉ.अजय

जुगसलाई (अ.ज),विधानसभा क्षेत्र,संजय नगर और ट्रैफिक कॉलोनी,किस पंचायत के अंतर्गत आता है,यह अभी भी स्पष्ट नहीं है।

Jul 4, 2021 - 16:40
 0  15
बागबेड़ा ट्रैफिक कॉलोनी व संजय नगर जुगसलाई नगर परिषद में शामिल किया जाए : डॉ.अजय

जमशेदपुर : पहली बार किसी राष्ट्रीय पार्टी के राष्ट्रीय स्तर के नेता ने बागबेडा़वासियों के अनजाने दर्द को सीएम तक पहुंचाने का काम किया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ.अजय कुमार ने इस दर्द को जाना और पहल भी कर दी। जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को तवज्जो देते हुए डाॅ.अजय ने बागबेड़ा ट्रैफिक कॉलोनी व संजय नगर को जुगसलाई नगर परिषद में शामिल करने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर निवेदन किया है।
पत्र में उन्होंने लिखा है कि 47 जुगसलाई (अ.ज),विधानसभा क्षेत्र,संजय नगर और ट्रैफिक कॉलोनी,किस पंचायत के अंतर्गत आता है,यह अभी भी स्पष्ट नहीं है। इस भ्रम के कारण संजय नगर और ट्रैफिक कॉलोनी के निवासियों को अपने आवासीय प्रमाण पत्र,जन्म प्रमाण पत्र,पेंशन संबंधी दस्तावेज़ बनवाने में बहुत कठिनाई होती है। इसके कारण आवेदक को बार-बार जमशेदपुर प्रखंड गोलमुरी सह जुगसलाई नगर पालिका का चक्कर लगाना पड़ता है,फिर भी उन्हें कोई सहायता नहीं मिलती.।
उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि पूर्वी सिंहभूम जिले के संजय नगर और ट्रैफिक कॉलोनी को जुगसलाई नगर परिषद में शामिल कर दिया जाए, ताकि संजय नगर और बागबेड़ा रेलवे कॉलोनी के लोग अपने मताधिकार का प्रयोग प्रभावी ढंग से कर सकें और उन्हें नगर परिषद से सभी आवश्यक सुविधाएं प्राप्त हो सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0