दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय में सर्वाइकल कैंसर पर जागरूकता चर्चा

दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय में सर्वाइकल कैंसर पर जागरूकता चर्चा

Aug 31, 2025 - 04:03
 0  28
दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय में सर्वाइकल कैंसर पर जागरूकता चर्चा

गयाजी। दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय में इनर व्हील क्लब ओजस्वी द्वारा एक जागरूकता परिचर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉक्टर सोनम कुमारी ने की, जिन्होंने सर्वाइकल कैंसर के कारण, पहचान और बचाव के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी।उन्होंने छात्राओं को बताया कि यह बीमारी महिलाओं के लिए गंभीर चुनौती बनती जा रही है, लेकिन समय पर जांच और सही जानकारी से इससे बचाव संभव है।चर्चा में करीब 350 छात्राओं ने भाग लिया और खुलकर सवाल पूछे। छात्राओं ने अपनी शंकाएँ साझा कीं तथा विशेषज्ञ से समाधान भी प्राप्त किया। डॉक्टर सोनम ने मासिक धर्म को लेकर प्रचलित भ्रांतियों को दूर करते हुए सही जानकारी देना आवश्यक बताया।केंद्रीय विश्वविद्यालय की सुनीता सिंह ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की परिचर्चाएँ छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति सजग बनाती हैं। इस अवसर पर क्लब की सचिव ने महिलाओं से जुड़े विषयों पर जागरूकता फैलाने की आवश्यकता बताई। कार्यक्रम का सफल आयोजन पीडीसी ऋतु डालमिया ने किया। क्लब की प्रेसिडेंट प्रिया डालमिया भी उपस्थित रहीं और उन्होंने क्लब की गतिविधियों का परिचय देते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।यह परिचर्चा छात्राओं के लिए अत्यंत लाभकारी और प्रेरणादायी सिद्ध हुई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0