असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा स्वयं रिफ्यूजी हैं और झारखंड में डेमोग्राफी के नाम पर नफरत फैला रहे हैं : कैलाश यादव (राजद महासचिव)

आदिवासियों का इतिहास सृष्टि से है। इनके पिछड़ेपन को दूर करना व प्रदेश का समृद्ध विकास करना हम सभी का दायित्व है। प्रदेश राजद की तरफ़ से कैलाश यादव ने झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन के जन्मदिन पर दीर्घायु होने की बधाई दी ।

Aug 10, 2024 - 23:08
 0  12
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा स्वयं रिफ्यूजी हैं और झारखंड में डेमोग्राफी के नाम पर नफरत फैला रहे हैं : कैलाश यादव (राजद महासचिव)

प्रदेश राजद कार्यालय प्रांगण में विश्व आदिवासी दिवस महोत्सव पर राजद महासचिव सह मीडिया प्रभारी कैलाश यादव के नेतृत्व में राजद नेताओं ने पौधारोपण किया।

इस अवसर पर यादव ने कहा कि आदिवासियों का इतिहास पौराणिक काल से है और इनका जुड़ाव सृष्टि से है। भगवान बिरसा की पवित्र भूमि के  वसंज तमाम आदिवासी भाइयों को विश्व आदिवासी दिवस पर कोटि कोटि बधाई एवं शुभकामनाएं देते हैं और राज्य के युवा लोकप्रिय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के जन्मदिन पर राजद की ओर से उनको दीर्घायु होने एवं सपरिवार को सुखमय जीवन की कोटिश बधाई एवं शुभकामनाएं देते हैं।

यादव ने कहा कि एक वृक्ष लगाना दस पुत्र के समान है, इसलिए सूक्ष्म पर्यावरण और जलवायु के लिए सभी लोगो को वृक्ष लगाने की जरूरत है।

इस दौरान यादव ने कहा कि राज्य में आदिवासी भाई अभी भी बहुमुखी विकास से काफी पीछे है इनके समृद्धि के लिए एवं जल जंगल जमीन की रक्षा के लिए सभी को मिलजुल कर सकारात्मक एवं निस्वार्थ भाव से काम करना होगा। लेकिन अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण विषय है राज्य निर्माण के बाद से लगभग 19 वर्षों से आदिवासी समाज के विभिन्न लोग मुख्यमंत्री बनते रहें लेकिन सभी ने व्यक्तिगत स्वार्थ छोड़कर कभी गंभीरता पूर्वक इनके लक्षतपूर्ति पर ध्यान नहीं रखा।
अभी वर्तमान में विगत 2019 से महागठबंधन की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इनकी मजबूती के लिए कई ऐतिहासिक पहल और अभूतपूर्व निर्णय लिया है।

यादव ने कहा कि असम के मुख्यमंत्री हिमांता विसवा सरमां झारखंड के धरती का सम्मान करे न की नफरती भाषा का प्रयोग करें ! जो स्वयं आयातित मुख्यमंत्री हो वो झारखंड के डेमोग्राफी की बात कैसे कर सकते ! राज्य में घुसपैठी शब्द का प्रयोग कर लोगो में ध्रुवीकरण का असफल कोशिश कर रहे जिससे भाजपा को राजनीतिक फायदा के जगह जबरदस्त हानि होगी।
 
कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता राजेश यादव, शब्बर फातमी, रामकुमार यादव, चंद्रशेखर भगत, गफ्फार अंसारी, महादेव ठाकुर, जैनेन्द्र राय, राम इकबाल चौधरी, अदिल हुसैन अंसारी, विजय सिंह, मैनेजर राय, डॉ राधेश्याम यादव, इंदु यादव, दुर्गेश राय, शालिग्राम पांडेय, लालू साहू, प्रो गोपाल यादव और डॉ सत्यनारायण सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0