ASI ने किया DGP, DIG और SP के खिलाफ कोर्ट केस करने का ऐलान

ASI ने 3 दिन की छुट्टी मांगी थी, नहीं मिलने पर DGP, DIG और SP के खिलाफ कोर्ट केस करने का ASI ने ऐलान किया है।

Jan 8, 2025 - 20:35
Jan 8, 2025 - 20:38
 0  70
ASI ने किया DGP, DIG और SP के खिलाफ कोर्ट केस करने का ऐलान

रांची : झारखंड के सरायकेला-खरसावां में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक ASI (सहायक पुलिस उपनिरीक्षक) ने डीजीपी, एसपी और डीआईजी के खिलाफ कोर्ट केस करने के लिए तीन दिन की छुट्टी मांगी है।  इस मामले के सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। 

जानकारी के मुताबिक छुट्टी का आवेदन देने वाले ASI का नाम शुभंकर कुमार है। वह आरआईटी थाना में पदस्थ है। शुभंकर ने वरिष्ठ अधिकारियों पर शोषण और मनमाने रवैये का आरोप लगाया है। ASI का आरोप है कि उसने जरूरी काम को लेकर छुट्टी मांगी थी, जिसे अप्रूव नहीं किया गया। इसलिए उसने अब अधिकारियों के खिलाफ कोर्ट केस करने का फैसला लिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0