जब तक समाज में जात पात की भावना है तब तक समाज संगठित नहीं हो सकता हैं :  विनायकराव देश पांडे 

विश्व हिंदू परिषद् झारखंड प्रांत कार्यकारिणी की बैठक आयोजित

Sep 9, 2024 - 00:48
Sep 9, 2024 - 00:48
 0  31
जब तक समाज में जात पात की भावना है तब तक समाज संगठित नहीं हो सकता हैं :  विनायकराव देश पांडे 

रांची: विश्व हिंदू परिषद् झारखंड प्रांत कार्यकारिणी बैठक रविवार को होटल ग्रीन होराइजन में हुई।बैठक में विनायकराव देशपांडे, केंद्रीय सहसंगठन महामंत्री उपस्थित रहे। उन्होंने कहा  विश्व हिंदू परिषद् समाज को संगठित करने का कार्य करती है। समाजिक समरसता और महिलाओं को सबल बनाने का तथा उनको प्रशिक्षण देने का कार्य कर रही हैं। यह वर्ष मातृ शक्ति के लिए विशेष हैं। इस वर्ष पुण्यश्लोक अहिल्या देवी होलकर का 300वां और रानी दुर्गावती का 500वां जन्मवर्ष है।


बैठक में  विगत कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। जिसमें षष्टिपूर्ति का कार्यक्रम का आयोजन पूरे प्रान्त में 324 प्रखंड  की गई एवं बैठक में आगामी कार्यक्रम  की योजना बनायी गई। जिसमें दुर्गा अष्टमी का कार्यक्रम 3 अक्तूबर से 13 अक्तूबर तक किया जाएगा।
 सभी विभाग में  संचलन यात्रा निकाली जाएगी। 17 अक्टूबर को बाल्मिकी जयंती, गोपाष्टमी 8 नवंबर ,15 नवम्बर को जनजाति गौरव दिवस 15 अक्टूबर को मनाया जाएगा । बैठक की अध्यक्षता चंद्रकांत रायपत ने  किया,संचालन प्रान्त मंत्री मिथिलेश्वर मिश्र ने किया। बैठक में  कार्यकारी अध्यक्ष तिलक राज मंगलम ,उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद यादव, उपाध्यक्ष राजेंद्र मुंडा,उपाध्यक्ष सुनील गुप्ता, बिहार क्षेत्र मंत्री बिरेंद्र बिमल, क्षेत्र सहमंत्री बीरेंद्र साहू,मंत्री मिथिलेश्वर मिश्र, संगठन मंत्री देवी सिंह ,सहमंत्री मनोज पोद्दार, सहमंत्री सह बजरंग दल प्रांत संयोजक रंगनाथ महतो, मातृ शक्तिप्रमुख दीपा रानी कुंज, दुर्गा वाहिनीसंयोजिका अनुराधा कच्छप, समाजिक समरस्ता प्रमुख किशुन झा,धर्माचार्य संपर्क प्रमुख युगल प्रसाद, सेवा प्रमुख अजय अग्रवाल,मंदिर,अर्चक पुरोहित प्रमुख देवेंद्र गुप्ता,मनोज पांडे, धर्मप्रसार प्रमुख संजय चौरसिया ,सत्संग प्रमुख जुगल किशोर ,विशेष संपर्क सहप्रमुख प्रिंस अजमानी,सेवा सहप्रमुख  अशोक अग्रवाल, सामाजिक समरसता सहप्रमुख दीपक कुमार महतो, राजा, ,धर्मप्रसार सहप्रमुख सच्चिदानंद देव,मातृ शक्ति बाल संस्कार प्रमुख शशि शर्मा, बजरंग दल सहसंयोजक जनार्दन पाण्डे, अवतार सिंह गांधी,रांची विभाग मंत्री रवि शंकर राय एंव विहिप के प्रांत, विभाग के अन्य लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0