अरुण कुमार राव जदयू प्रदेश सलाहकार समिति के सदस्य मनोनीत

अरुण कुमार राव जदयू प्रदेश सलाहकार समिति के सदस्य मनोनीत

May 24, 2025 - 01:45
 0  73
अरुण कुमार राव जदयू प्रदेश सलाहकार समिति के सदस्य मनोनीत

गया जी । बोधगया प्रखंड के ग्राम छांछ निवासी अरुण कुमार राव को जनता दल यूनाइटेड की प्रदेश सलाहकार समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है। श्री राव को पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा को देखते हुए यह जिम्मेदारी दी गई है, साथ ही उन्हें घोसी विधानसभा का प्रभारी भी बनाया गया है। पूर्व में वे प्रदेश सचिव, कुर्था विधानसभा प्रभारी, राज्य परिषद सदस्य एवं जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के सदस्य रह चुके हैं। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निभाने का संकल्प लिया और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा सहित पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उनके मनोनयन पर जिला प्रवक्ता अवध बिहारी पटेल, अजय कुशवाहा,राम नारायण शर्मा, धनंजय शर्मा, पुनाम कुशवाहा,जितेन्द्र दास, अरविंद प्रियदर्शी, विनोद कुमार, प्रकाश राम पटवा, अजित शर्मा, राजेश कुमार,बैजू यादव आदि वरिष्ठ अन्य राजनीतिक दल के लोगों ने बधाई देते हुए शुभकामनाएं दिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0