सेना हमारे देश के गौरव हैं, भारतीय सैनिकों की शौर्य यात्रा सराहनीय : अवधेश कुमार सिंह 

हाल ही में भारतीय सेना की शौर्य यात्रा में शामिल जांबाज सैनिकों की टोली करनौती ग्राम भी पहुंची, जहां उन सैनिकों का भव्य स्वागत किया गया।

Mar 20, 2025 - 23:09
 0  40
सेना हमारे देश के गौरव हैं, भारतीय सैनिकों की शौर्य यात्रा सराहनीय : अवधेश कुमार सिंह 

भारतीय सैनिकों का देश के प्रति समर्पण और राष्ट्र प्रेम एक ऐसी भावना है, जो हमारे देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए हमें सदैव प्रेरित करती है। भारतीय सैनिक अपने देश के लिए अपनी जान की परवाह नहीं करते हैं।  हंसते-हंसते अपने मातृभूमि की रक्षा के लिए सर्वस्व न्योछावर कर देते हैं। सैनिक हमारे देश के गौरव हैं। 
 उक्त बातें पटना जिलांतर्गत बख्तियारपुर प्रखंड के करनौती ग्राम निवासी सेवानिवृत्त सैनिक अवधेश कुमार सिंह ने देश पत्र से बातचीत में कही। 
श्री सिंह ने कहा कि भारतीय सैनिक अपने कर्तव्यों का पालन करने में जरा भी कोताही नहीं करते हैं। सैनिकों का देश के प्रति समर्पण  बड़ी ताकत है। वे अपने देश की रक्षा के लिए अपनी जान की परवाह किए बिना दुश्मनों से लड़ते हैं। राष्ट्र प्रेम की भावना से ओत-प्रोत भारतीय सैनिक विपरीत और विषम परिस्थितियों में भी अपने मातृभूमि के लिए जान की बाजी लगा देते हैं। भारतीय सैनिकों की बहादुरी और साहस के किस्से इतिहास के पन्नों में स्वर्णाक्षरों में अंकित हैं। 
श्री सिंह ने कहा कि हाल ही में भारतीय सेना की शौर्य यात्रा में शामिल जांबाज सैनिकों की टोली करनौती ग्राम भी पहुंची, जहां उन सैनिकों का भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर करनौती ग्राम वासियों की ओर से भारतीय सैनिकों का जोरदार अभिनंदन किया गया। 
उन्होंने कहा कि देश के प्रति भारतीय सैनिकों का योगदान और उनके बलिदान को कभी नहीं भूलें। उन्होंने युवाओं से देश सेवा के लिए आगे आने और भारतीय सेना में अपना कैरियर बनाने की अपील की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0