अनुराग गुप्ता बने झारखंड के प्रभारी DGP, अजय कुमार सिंह भेजे गये......

Jul 27, 2024 - 01:10
 0  14
अनुराग गुप्ता बने झारखंड के प्रभारी DGP, अजय कुमार सिंह भेजे गये......

अनुराग गुप्ता झारखंड के 16वें डीजीपी बन गये हैं। अनुराग गुप्त ने राज्य के पुलिस मुख्यालय में पदभार ग्रहण कर लिया है। इस संबंध में गृह , कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने गुरुवार देर रात अधिसूचना जारी की थी। पदभार ग्रहण करते हुए अनुराग गुप्ता ने झारखंड में  नार्कोटिक्स, वायलेंट क्राइम, महिला सुरक्षा और लॉ एंड आर्डर पर काम करने की बात कही है।

1990 बैच के आईपीएस अनुराग गुप्ता को सरकार ने झारखंड का प्रभारी डीजीपी बनाया है. इससे संबंधित अधिसूचना गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने शुक्रवार को जारी कर दी है. अनुराग गुप्ता अभी सीआईडी डीजी के पद पर पदस्थापित हैं. वह एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) के डीजी भी हैं. वहीं झारखंड डीजीपी के पद पर पदस्थापित अजय कुमार सिंह को पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन का एमडी बनाया गया है. 

बता दें कि अनुराग गुप्ता की पहचान एक तेज तर्रार आईपीएस अफसर के रूप में है. उन्हें साल 2022 में डीजी रैंक मिला था. डीजी रैंक मिलने के बाद सबसे पहले उन्हें डीजी ट्रेनिंग बनाया गया था. वह अब झारखंड के प्रभारी डीजीपी के साथ साथ एसीबी और सीआईडी डीजी का काम भी देखेंगे. वहीं तत्कलीन डीजीपी अजय कुमार सिंह को सरकार ने अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक झारखंड पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड रांची के पद पर पदस्थापित किया है. आइपीएस अनुराग गुप्ता झारखंड पुलिस में कई महत्वपूर्ण पदों पर काम कर चुके हैं. वह कई जिलों के एसपी के तौर पर भी काम कर चुके हैं. इसके अलावा वह बोकारो रेंज के डीआईजी के पद पर भी रह चुके हैं. झारखंड पुलिस मुख्यालय में वे लंबे समय तक एडीजी स्पेशल ब्रांच के पद पर भी थे.

अनुराग गुप्ता एसीबी के भी डीजी हैं और डीजीपी के अतिरिक्त प्रभार पर रहेंगे। पूर्व डीजीपी अजय कुमार सिंह का स्थानांतरण करते हुए उन्हें झारखंड पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड का अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक बनाया गया है। झारखंड पुलिस मुख्यालय में अनुराग गुप्ता को प्रभार सौंपते हुए पूर्व डीजीपी अजय कुमार सिंह ने इन्हें बधाई दी।

आइपीएस अधिकारी प्रशांत सिंह का भी ट्रांसफर

जारी अधिसूचना के मुताबिक, पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन के एमडी प्रशांत सिंह को डीजी वायरलेस बनाया गया है. झारखंड पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक के पद पर कार्यरत प्रशांत सिंह को स्थातंरण करते हुए संचार एवं तकनीकी सेवाएं रांची के पद पदस्थापिक किया जाता है. राज्यपाल सीपी राधा कृष्णन के आदेश से सरकार के अपर सचिव शैलेश कुमार सिन्हा ने अधिसूचना जारी कर दी है.

बीते साल ही अजय कुमार सिंह को बनाया गया था DGP

बता दें कि बीते साल नीरज सिन्हा के सेवानिवृत्त होने के पश्चात 1989 बैच के आइपीएस अधिकारी अजय कुमार सिंह को बीते साल झारखंड का नया डीजीपी बनाया गया था. वह इससे पहले एसीबी का डीजी और झारखंड पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष का पदभार संभाल चुके हैं. इसके अलावा वह हजारीबाग, धनबाद समेत कई जिलों में बतौर एसपी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. इसके अलावा वह बिहार के कई जिलों के एसपी रह चुके हैं.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0