अन्नपूर्णा देवी को केंद्र में शिक्षा मंत्री बनाए जाने पर झारखंड अभिभावक संघ ने जताया हर्ष

Jul 8, 2021 - 11:40
 0  7
अन्नपूर्णा देवी को केंद्र में शिक्षा मंत्री बनाए जाने पर झारखंड अभिभावक संघ ने जताया हर्ष

रांची। झारखंड अभिभावक संघ ने केंद्रीय मंत्रिमंडल में कोडरमा की सांसद अन्नपूर्णा देवी को शामिल कर शिक्षा मंत्री बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त किया है।
झारखंड अभिभावक संघ के अध्यक्ष व फेडरेशन ऑफ पेरेंट्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव अजय राय ने कहा कि अन्नपूर्णा देवी को संसदीय राजनीति का लंबा अनुभव रहा है। वह एक कर्मठ, कर्तव्यनिष्ठ और ईमानदार जनप्रतिनिधि हैं। जनहित के प्रति समर्पित भाव से लगे रहना उनकी दिनचर्या में शुमार रहता है।
श्री राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक सक्रिय महिला जनप्रतिनिधि को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल कर महिलाओं को समुचित सम्मान दिया है। उनके इस अहम पद पर आसीन होने से देश के अभिभावकों के बीच खुशी की लहर व्याप्त है। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्रालय का प्रभार लेने के बाद उनके नेतृत्व में शिक्षा के क्षेत्र में और बेहतर कार्य संभव हो सकेगा।
श्री राय ने कहा कि जल्द ही देश के विभिन्न राज्यों के अभिभावक संगठन से जुड़े प्रतिनिधि उनका अभिनंदन करेंगे। उन्होंने श्रीमती अन्नपूर्णा देवी को बधाइयां दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0