BIG NEWS : अनिल अंबानी को लगा बड़ा झटका, मशहूर उद्योगपति का घर 'अबोड' कुर्क, ईडी ने की बड़ी कार्रवाई

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अनिल अंबानी के मुंबई स्थित 17 मंजिला घर ‘अबोड’ को PMLA के तहत कुर्क कर दिया है। पाली हिल में स्थित इस संपत्ति की कीमत करीब 3,716 करोड़ रुपये आंकी गई है। ईडी के मुताबिक अनिल अंबानी और उनकी समूह कंपनियों की अब तक 15,000 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियां अटैच की जा चुकी हैं।

Feb 26, 2026 - 01:00
Feb 26, 2026 - 17:09
 0  22
BIG NEWS : अनिल अंबानी को लगा बड़ा झटका, मशहूर उद्योगपति का घर 'अबोड' कुर्क, ईडी ने की बड़ी कार्रवाई

Mumbai : देश के मशहूर उद्योगपतियों में शुमार अनिल अंबानी को तगड़ा झटका लगा है। प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने एंटी मनी लॉन्ड्रिंग लॉ के तहत अनिल अंबानी के घर "अबोड" को कुर्क किया है। इसकी कीमत 3 हजार 716 करोड़ रुपये आंकी जा रही है।  

अनिल अंबानी को लगा बड़ा झटका

17 मंजिला और 66 मीटर ऊंचा 'अबोड' मुंबई के पाली हिल इलाके में स्थित है। मिल रही जानकारी के मुताबिक प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत एक प्रोविजनल ऑर्डर जारी किया गया है ताकि उनकी ग्रुप कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCOM) की ओर से बैंक फ्रॉड से जुड़े मामले में मल्टी-स्टोरी घर को अटैच किया जा सके।

15 हजार करोड़ से अधिक की संपत्ति हो चुकी है कुर्क

ईडी के मुताबिक उद्योगति अनिल अंबानी और उनके ग्रुप की कंपनियों के खिलाफ अबतक कुल अटैचमेंट की कार्रवाई 15 हजार करोड़ से अधिक हो चुकी है। विदित है कि बॉम्बे हाईकोर्ट ने 23 फरवरी को अनिल अंबानी को झटका देते हुए एकल न्यायाधीश पीठ के उस आदेश को रद्द कर दिया, जिसमें उनके और रिलायंस कम्युनिकेशन लिमिटेड के बैंक खातों को धोखाधड़ी वाला वर्गीकृत करने की कार्यवाही पर रोक लगायी गई थी। 

66 साल के मशहूर उद्योगपति अनिल अंबानी के सेकेंड राउंड की पूछताछ के लिए फेडरल जांच एजेंसी के सामने पेश होने की उम्मीद है। उन्होंने पहली बार अगस्त 2025 में ईडी के सामने गवाही दी थी। प्रि‍वेंशन ऑफ मनी लॉन्‍ड्र‍िंग एक्‍ट (PMLA) के तहत उनका बयान दर्ज किया गया था। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0