झारखंड में 12 लोकसभा सीटों पर लहराएगा इंडिया गठबंधन का परचम: अनादि ब्रह्म

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय की मौजूदगी में कांग्रेस नेताओं ने की चाय पर चर्चा।

May 26, 2024 - 17:18
 0  10
झारखंड में 12 लोकसभा सीटों पर लहराएगा इंडिया गठबंधन का परचम: अनादि ब्रह्म

रांची। लोकसभा चुनाव में रांची संसदीय क्षेत्र की जनता ने कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय की जीत की राहें आसान कर दी है।
उक्त बातें रविवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय के एचईसी परिसर स्थित आवासीय कार्यालय पर हुई चाय पर चर्चा व समीक्षा बैठक में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरीय उपाध्यक्ष अनादि ब्रह्म ने कही। श्री ब्रह्म ने कहा कि रांची संसदीय क्षेत्र सहित पूरे झारखंड की जनता ने भाजपा को नकार दिया। मोदी सरकार की जुमलेबाजी के झांसे में जनता इस बार नहीं आई। उन्होंने कहा कि भाजपा से झारखंड की जनता का मोह भंग हो गया है। इस बार चुनाव में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों के समर्थन में अधिकतर मतदाताओं ने मतदान किया।

रांची संसदीय क्षेत्र की जनता ने कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय की जीत की राहें बनाई आसान: सुरेंद्र सिंह

वहीं, रांची महानगर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने कहा कि रांची लोक सभा सीट पर जनता ने कांग्रेस प्रत्याशी सुश्री सहाय को व्यापक समर्थन देकर उन्हें संसद भेजने का मार्ग प्रशस्त कर दिया है।
श्री सिंह ने कहा कि रांची के अधिकतर मतदाताओं ने कांग्रेस के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए अपना समर्थन दिया। इसके लिए रांची संसदीय क्षेत्र की जनता के प्रति उन्होंने आभार व्यक्त किया।
समीक्षा बैठक सह चाय पर चर्चा में कांग्रेस के सुधीर सिंह, सुनील सहाय, निरंजन शर्मा, योगेंद्र सिंह सहित अन्य शामिल थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0