अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की झारखंड प्रदेश इकाई सहित सभी इकाइयां भंग

यह कदम झारखंड में संगठन का कार्यकाल पूर्ण होने के बाद उठाया गया है।

Jun 19, 2023 - 13:16
 0  9
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की झारखंड प्रदेश इकाई सहित सभी इकाइयां भंग

रांची:
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की झारखंड प्रदेश इकाई सहित राज्य, जिला व अन्य स्तरों पर गठित इकाइयां भंग कर दी गई है। इस संबंध में सोमवार को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं झारखंड प्रभारी डॉ.एमएस सिंह मानस ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सांसद कुंवर हरिवंश सिंह के निर्देशानुसार और वरिष्ठ राष्ट्रीय महामंत्री राघवेन्द्र सिंह राजु की सहमति से महासभा की झारखंड प्रदेश इकाई और यहां से जुड़ी राज्य/जिला/महानगर/मंडल स्तरीय सभी इकाइयों को तत्काल प्रभाव से भंग किया जाता है। यह कदम झारखंड में संगठन का कार्यकाल पूर्ण होने के बाद उठाया गया है। आने वाले समय में शीघ्र ही नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0