अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी ने की 33 प्रतिशत महिला आरक्षण लागू करने की मांग

इस आरक्षण में एससी-एसटी और पिछड़े वर्ग की ओबीसी बहनों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए और कानून लागू किया जाए।

Aug 10, 2024 - 12:57
 0  40
अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी ने की 33 प्रतिशत महिला आरक्षण लागू करने की मांग

रांची : झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में शुक्रवार को कांग्रेस भवन में एक संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया गया। संवाददाता सम्मेलन को अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमिटी की अध्यक्ष अलका लांबा ने संबोधित किया। इस अवसर पर  झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस प्रभारी हीना लिखीराम कावड़े प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष गुंजन सिंह व महिला ऑबर्जवर शामिल थीं। संवाददाता सम्मेलन के पूर्व महिला कांग्रेस ने  33 प्रतिशत महिला आरक्षण विधेयक तुरंत लागू करो, केन्द्र सरकार में नारी पर अत्याचार कब तक? देश की गृहणी को महंगाई से राहत दो की मांगी। इसके पूर्व बिरसा मुंडा एयरपोर्ट में झारखंड महिला कांग्रेस द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्षा अलका लांबा का स्वागत किया गया। इसके बाद  बिरसा चौक में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्षा अलका लांबा ने कहा कि राजनीतिक न्याय के तहत 33 प्रतिशत महिला आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू किया जाए। इस आरक्षण में एससी-एसटी और पिछड़े वर्ग की ओबीसी बहनों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए और कानून लागू किया जाए। जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, वहां भी इस पर चर्चा कर इसे लागू किया जाए। दूसरी मांग सामने रखते हुए अलका लांबा ने कहा कि आज महिलाएं बढ़ती बेरोजगारी और महंगाई का शिकार हो रही हैं। जिसके कारण महिलाओं को घरेलू हिंसा भी सहनी पड़ रही है। हम महिलाओं के लिए आर्थिक सशक्तिकरण करने की मांग करते हैं ।

प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष गुंजन सिंह ने कहा कि कल 10 अगस्त को पूर्वाह्न 11 से 05 बजे तक तुपुदाना स्थित राजविला बैंक्वेट हॉल में आयोजित प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में  अलका लांबा एवं प्रदेश झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर भाग लेंगे। इसके पश्चात शाम 05ः30 बजे पुरानी विधानसभा से बिरसा चौक तक आधी आबादी पूरा हक मिलने तक के तहत रेड कपड़ों में शक्ति प्रदर्शन, मशाल जुलूस कैन्डल मार्च निकाली जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0