मेकाॅन काॅलोनी में निकली अक्षत कलश यात्रा

राम मंदिर का चित्र और पत्रक बांटा गया और लोगों से अपील की गई कि आगामी 22 जनवरी को सभी अपने-अपने घरों में भगवा झंडा एवं दीप जलाकर प्रभु राम के आगमन पर स्वागत करें ।

Jan 7, 2024 - 15:17
 0  12
मेकाॅन काॅलोनी में निकली अक्षत कलश यात्रा

माधव नगर के अंतर्गत रविवार को मेकान कॉलोनी स्थित दुर्गा हनुमान मंदिर प्रांगण से अक्षत कलश यात्रा बड़े ही धूमधाम के साथ निकली। शोभा यात्रा में पूरे मेकान कॉलोनी का भ्रमण कर लोगों को अयोध्या से आए अक्षत देकर निमंत्रण दिया गया। साथ ही राम मंदिर का चित्र और पत्रक बांटा गया और लोगों से अपील की गई कि आगामी 22 जनवरी को सभी अपने-अपने घरों में भगवा झंडा एवं दीप जलाकर प्रभु राम के आगमन पर स्वागत करें । इस अवसर पर श्री महावीर मंडल, डोरंडा केंद्र समिति के अध्यक्ष संजय पोद्दार, मंत्री पप्पू वर्मा, मंदिर के अध्यक्ष अजय सिंह, बादल बाटीक, निर्मला पांडे, रोहित ठाकुर, निर्भय सिंह ,पंकज श्रीवास्तव, शिव सिंह, शोभा पांडे ,सहित सैकड़ों की संख्या में राम भक्त उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0