अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने वीर शहीदों को किया नमन

Mar 23, 2022 - 12:06
 0  13
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने वीर शहीदों को किया नमन

रांची। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, रांची महानगर द्वारा शहीद चौक पर दीप प्रज्ज्वलन कर मां भारती के सच्चे सपूत वीर क्रांतिकारी जिन्होंने हंसते- हंसते फांसी का फंदा चूम लिया, शहीदे आजम वीर भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव को कार्यकर्ताओं ने नमन किया।
मौके पर वक्ता प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक रोहित दुबे ने बताया कि मां भारती के वीर सपूत, महान क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव के शहीद दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। इन वीर सपूतों की शहादत ने करोड़ों युवाओं को स्वाधीनता आंदोलन के लिए प्रेरित किया, इनका बलिदान भारतीय इतिहास में सदैव अमर रहेगा। बता दें कि आजादी की लड़ाई के वक्त जब ‘पब्लिक सेफ्टी और ट्रेड डिस्ट्रीब्यूट बिल’ के खिलाफ भगत सिंह और उनके साथियों ने असेंबली में बम फेंके थे। तब उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था. इसी आरोप में फांसी की सज़ा सुनाई गई और जान आक्रोश से घबरा कर अंग्रेजी हुकूमत ने तय वक्त से एक दिन पहले 23 मार्च 1931 को भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को फांसी दे दी थी।
रांची जिला संयोजक प्रेम प्रतीक केशरी ने कहा कि स्वतंत्रता के इतिहास में शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की वीरता एवं योगदान को शब्दों में वर्णित करना सम्भव नहीं है‌। देश को गुलामी की बेड़ियों से मुक्त करने की उनकी तड़प और बलिदान को याद कर आज भी हर भारतवासी की आंखें नम हो जाती हैं। विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता भारतीय क्रांतिकारी वीर शहीदों की शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित कर एवं दीपप्रज्वलन कर भारत मां की हमेशा सुरक्षा करने का प्रण लेते है।
मौके पर प्रदेश सह-कार्यालय सह मंत्री शुभम पुरोहित,प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी रोहित दुबे, जिला संयोजक प्रेम प्रतीक, आंनद कुमार, खुशबू हेंब्रम, पूजा कुमारी, अभिषेक रंजन, गौरव कुमार,राजीव कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0