एयर इंडिया की सीधी उड़ान दिल्ली- गया- दिल्ली का शुभारंभ हर्षोल्लास के साथ

एयर इंडिया की सीधी उड़ान दिल्ली- गया- दिल्ली का शुभारंभ हर्षोल्लास के साथ

Sep 2, 2025 - 02:19
 0  27
एयर इंडिया की सीधी उड़ान दिल्ली- गया- दिल्ली का शुभारंभ हर्षोल्लास के साथ

गयाजी। गया हवाई अड्डा पर एयर इंडिया की टिकट काउंटर तथा अन्य आवश्यक आनुषंगिक कार्यालयों का उद्घाटन विमानपतन निदेशक श्री बंगजीत साहा द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया l इस अवसर पर एयर इंडिया के अधिकारी तथा केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के डिप्टी कमांडेंट नरेश जोशी एवं हवाई अड्डा पर कार्यरत भारतीय विमानपतन प्राधिकरण के वरिष्ठ कार्यपालक उपस्थित थे l आज दिनांक 01 सितंबर 2025 से एयर इंडिया की सीधी उड़ान दिल्ली- गया- दिल्ली का शुभारंभ हर्षोल्लास के साथ किया गया l आज की उड़ान में कुल 56 यात्री आए एवं 62 यात्री गया से दिल्ली की उड़ान भरे l एयर इंडिया की यह उड़ान एयरबस- 320 द्वारा संचालित की जाएगी l अन्य विमानो के संचालन की भी उम्मीद जाहिर की l

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0