अधिवक्ता हत्याकांड: पुलिस ने कहा सरेंडर कर दो, अपराधियों ने बरसा दी गोलियाँ

कोतवाली डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस की टीम जब अपराधियों को पकड़ने के लिए अनगड़ा पहुंची थी तो अपराधियों ने पुलिस पर गोलीबारी शुरू कर दी। एक अपराधी को लगी गोली, उसे इलाज के लिए रिम्स में किया गया भर्ती।

Aug 4, 2024 - 17:55
 0  91
अधिवक्ता हत्याकांड: पुलिस ने कहा सरेंडर कर दो, अपराधियों ने बरसा दी गोलियाँ

अधिवक्ता गोपी कृष्ण हत्या कांड को लेकर अनगड़ा थाना के महेशपुर में अपराधियों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई है । बताया जा रहा है कि कोतवाली डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस की टीम जब अपराधियों को पकड़ने के लिए अनगड़ा पहुंची थी तो अपराधियों ने पुलिस पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फायरिंग की।  रोशन मुंडा को पैर में गोली लगी है किन्तु यह नहीं स्पष्ट है कि रोशन को गोली उसके साथी द्वारा की जा रही फायरिंग से गोली लगी या पुलिस कारवाई में । उसे इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने कहा सरेंडर कर दो 

झारखंड की राजधानी रांची में शनिवार को फिल्मों जैसा नजारा देखने को मिला. दरअसल जिस तरह से बॉलीवुड की कई फिल्मों में आपने देखा होगा कि अपराधियों को पकड़ने गयी पुलिस पहले उनसे सरेंडर करने के लिए कहती है, लेकिन फिर दोनों से फायरिंग शुरू हो जाती है. कुछ ऐसी ही तस्वीर रांची में देखने को मिली. रांची में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है. दरअसल रांची सिविल कोर्ट के अधिवक्ता गोपी कृष्ण हत्याकांड मामले में शामिल अपराधियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई. हालांकि अपराधियों की इस फायरिंग का पुलिस टीम ने भी जवाब देते हुए जवाबी फायरिंग की. पुलिस की इस कार्रवाई में एक अपराधी को गोली लगी है, जिसके बाद वह घायल हो गया. इस घायल अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. हालांकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया.

दरअसल रांची पुलिस टीम ने सिविल कोर्ट के अधिवक्ता गोपी कृष्ण के हत्यारे की शिनाख्त कर ली थी. इसके बाद से पुलिस की एसआईटी टीम उसकी तलाश में जुटी हुई थी. इसी बीच शनिवार की देर रात यह सूचना मिली कि वकील की हत्या में शामिल एक अपराधी रौशन कुमार रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र के महेशपुर में छिपा हुआ है, जिसके बाद पुलिस की टीम पूरी तैयारी के साथ आरोपी रौशन को गिरफ्तार करने के लिए अनगड़ा थाना क्षेत्र के महेशपुर के पास स्थित बागान टोली स्थित एक घर पर पहुंची.

दोनों तरफ से ताबड़तोड़ फायरिंग

अपराधी को गिरफ्तार करने से पहले पुलिस ने घर को अपने घेरे में लिया और अपराधियों को सरेंडर करने के लिए कहा गया. लेकिन, बताया जा रहा है कि अपराधियों ने पुलिस पर ही फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे और फिर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की. पुलिस की तरफ से भी कई राउंड फायरिंग की गयी.  इसी बीच पुलिस की एक गोली अपराधी को जा लगी.  गोली लगने के बावजूद अपराधी मौके से फरार होने की कोशिश करने लगा. लेकिन, पुलिस की टीम ने उसे दबोच लिया. मुठभेड़ में घायल अपराधी के पास से पिस्टल भी बरामद किया गया है. वहीं उसके दूसरे साथी की तलाश में पुलिस की टीम छापेमारी कर रही है.

जानें क्या है मामला

पुलिस के साथ हुए एनकाउंटर में घायल अपराधी का नाम रोशन कुमार है. वह रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र का ही रहने वाला है. फिलहाल पुलिस की देखरेख में उसका अस्पताल में इलाज करवाया जा रहा है. बता दें, शुक्रवार को रोशन ने अपने अन्य साथी के साथ मिलकर अधिवक्ता गोपाल कृष्ण की बड़ी बेरहमी के साथ चाकू मारकर हत्या कर दी थी. घायल अपराधी की हालत स्थिर होने पर उसे गोपी कृष्ण के हत्याकांड से जुड़े मामले पर पूछताछ की जाएगी.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0