सरला बिरला पब्लिक स्कूल में एडवेंचर कैंप

छात्रों को बैंबू ब्रिज, बर्मा ब्रिज, डबल लॉग क्रॉसिंग, पैरलल रोप, फ्लाइंग फॉक्स, डबल जंपिंग, टायरोलियन ट्रैवर्स, कमांडो नेट एवं कैट वॉक जैसी गतिविधियां कराई गई।

Dec 19, 2023 - 12:42
 0  10
सरला बिरला पब्लिक स्कूल में एडवेंचर कैंप

सरला बिरला पब्लिक स्कूल, रांची ने कक्षा केजी से कक्षा 12वीं तक के छात्रों के लिए एडवेंचर कैंप की एक श्रृंखला का आयोजन किया। छात्रों को बैंबू ब्रिज, बर्मा ब्रिज, डबल लॉग क्रॉसिंग, पैरलल रोप, फ्लाइंग फॉक्स, डबल जंपिंग, टायरोलियन ट्रैवर्स, कमांडो नेट एवं कैट वॉक जैसी गतिविधियां कराई गई। इसके माध्यम से उन्हें विभिन्न हर्डल का सामना करने का प्रशिक्षण दिया गया। इन सभी गतिविधियों से छात्रों को शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ बनाने और उनके व्यक्तित्व को विशिष्ट बनाने में मदद मिलेगी। एडवेंचर कैंप की सभी गतिविधियां विधिवत प्रशिक्षित आयोजकों एवं विद्यालय के शिक्षकों की देख रेख में संपन्न हुआ।

प्राचार्या श्रीमती परमजीत कौर के साथ बच्चे

विद्यालय के कार्मिक एवं प्रशासनिक प्रमुख डॉ. प्रदीप वर्मा ने इस तरह के साहसिक शिविर आयोजित करने में स्कूल के प्रयासों की सराहना की।
प्राचार्या श्रीमती परमजीत कौर ने कहा कि ये शिविर छात्रों को विपरीत और कठिन परिस्थितियों का सामना करने के लिए तैयार करने में मदद करते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0