केंद्र के ₹26,38 करोड़ की अतिरिक्त राशि से बिहार में विकास को मिलेगी रफ्तार: प्रकाश पटवा गया के जदयू नेता ने जताया केंद्र और राज्य सरकार को आभार, कहा ‘यह सहयोग बिहार के उज्ज्वल भविष्य की नींव है’

केंद्र के ₹26,38 करोड़ की अतिरिक्त राशि से बिहार में विकास को मिलेगी रफ्तार: प्रकाश पटवा गया के जदयू नेता ने जताया केंद्र और राज्य सरकार को आभार, कहा ‘यह सहयोग बिहार के उज्ज्वल भविष्य की नींव है’

Apr 19, 2025 - 15:12
 0  24
केंद्र के ₹26,38 करोड़ की अतिरिक्त राशि से बिहार में विकास को मिलेगी रफ्तार: प्रकाश पटवा गया के जदयू नेता ने जताया केंद्र और राज्य सरकार को आभार, कहा ‘यह सहयोग बिहार के उज्ज्वल भविष्य की नींव है’

गया l बिहार के सर्वांगीण विकास के लिए केंद्र सरकार द्वारा ₹26,38 करोड़ की अतिरिक्त राशि स्वीकृत किए जाने की घोषणा पर प्रदेश भर में उत्साह का माहौल है। इसे बिहार के प्रति केंद्र की सकारात्मक सोच और एनडीए सरकार की विकासपरक नीतियों की बड़ी पहल माना जा रहा है। जदयू व्यवसाय एवं उद्योग प्रकोष्ठ के गया जिला अध्यक्ष प्रकाश पटवा ने इस ऐतिहासिक फैसले पर केंद्र एवं मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार का आभार जताते हुए कहा, “यह आर्थिक सहयोग बिहार के अधोसंरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग और रोजगार क्षेत्रों में मील का पत्थर सिद्ध होगा। यह राशि राज्य की प्रगति के मार्ग को और अधिक सशक्त बनाएगी।” श्री पटवा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य में जनकल्याणकारी योजनाओं को नया बल मिला है, और यह अतिरिक्त राशि इन योजनाओं की गति को और तीव्र करेगी। गया जिले की संभावनाओं पर बोलते हुए उन्होंने कहा, “गया एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक नगरी है। इस सहयोग से पर्यटन, फल्गु नदी संरक्षण, और उद्योगों के विकास को नई दिशा मिलेगी। एनडीए की नीति और नीयत पर बिहार की जनता को भरोसा है।” श्री पटवा ने यह भी कहा कि यह आर्थिक सहायता बिहार की अधूरी परियोजनाओं को पूरा कर, विकास के नए अध्याय की शुरुआत करेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0