दिलीप कुमार के निधन पर अभिनेता देवेश खान ने जताया शोक

Jul 7, 2021 - 11:56
 0  5
दिलीप कुमार के निधन पर अभिनेता देवेश खान ने जताया शोक

रांची : हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता दिलीप कुमार के निधन पर बॉलीवुड एक्टर देवेश खान ने शोक जताया है। उन्होंने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि दिलीप कुमार हर दिल अजीज थे। अभिनय के क्षेत्र में उन्होंने उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल की थी। उनके निधन से सिने जगत के एक युग का अंत हो गया। देवेश ने कहा कि उनके साथ वर्ष 1992 में एक फिल्म “कलिंगा” में साथ काम करने का मौका मिला, लेकिन दुर्भाग्यवश वह फिल्म पूरी नहीं हो पाई। देवेश खान ने कहा कि दिलीप कुमार उम्दा कलाकार के अलावा एक नेकदिल इंसान थे। उनके निधन से सिने जगत को अपूरणीय क्षति हुई है, जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव संभव नहीं है। उन्होंने दिलीप कुमार की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से कामना की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0