ACB ने बहरागोड़ा के अंचल निरीक्षक चन्द्रमा राम को पाँच हज़ार रूपया घूस लेते रंगे हाथ गिरफ़्तार किया

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, प्रमण्डलीय थाना जमशेदपुर ने बहरागोड़ा के राजस्व उप निरीक्षक-सह-अंचल निरीक्षक चन्द्रमा राम को 5000/-(पाँच हजार)रूपया घूस लेते रंगे हाथ गिरफ़्तार कर लिया।

Jul 28, 2021 - 16:57
 0  6
ACB ने बहरागोड़ा के अंचल निरीक्षक चन्द्रमा राम को पाँच हज़ार रूपया घूस लेते रंगे हाथ गिरफ़्तार किया

जमशेदपुर:

जानकारी के मुताबिक़ रबीन्द्रनाथ बेरा ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो,जमशेदपुर को लिखित आवेदन देकर सूचित किया था कि मौजा-रघुनाथपुर में रकबा- 32 डिसमील जमीन का स्थानांतरण हेतु स्वलिखित आवेदन के साथ जमीन का सारा कागजात चन्द्रमा राम, प्रखण्ड कर्मचारी, बहरागोड़ा के पास दिनांक- 20.04.2021 को जमा किया था । चंद्रमा राम (प्रखण्ड कर्मचारी) ने उक्त कार्य के लिए रबीन्द्रनाथ बेरा से 10,000 (दस हजार) रूपया रिश्वत की मांग किये। जब रबीन्द्रनाथ बेरा ने इतना रूपया एक बार में देने में असमर्थता जतायी तो चन्द्रमा राम बोले कि कल कम से कम 5,000 (पाँच हजार) रूपया लाकर हमको दे दिजिये और बाकी रूपया दो-चार दिन के बाद दे दिजियेगा।

आवेदन में लगाये गये आरोप के सत्यापन का ज़िम्मा पुलिस निरीक्षक बिनेश लाल, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो जमशेदपुर को सौंपा गया। जाँच के क्रम में चन्द्रमा राम, प्रखण्ड कर्मचारी, बहरागोड़ा पर लगे आरोप सही पाए गए।चन्द्रमा राम द्वारा 5000(पाँच हजार) रूपया रिश्वत मांगने की बात को सही पाया गया।

तत्पश्चात भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, प्रमण्डलीय थाना जमशेदपुर में प्राथमिकी अभियुक्त चन्द्रमा राम के ख़िलाफ़ भ्रष्टाचार निवारण (संशोधित) अधिनियम 2018 के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस उपाधीक्षक-सह-थाना प्रभारी और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, जमशेदपुर के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई और चन्द्रमा राम को रबीन्द्रनाथ बेरा से प्रखण्ड-सह-अंचल कार्यालय परिसर (बहरागोड़ा, जिला पूर्वी सिंहभूम) में जमीन का नामांत्रण हेतु 5000/-(पाँच हजार) रूपया रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0