एनएसयूआई की राष्ट्रीय टीम में शामिल होने वाली झारखंड की पहली महिला बनीं आरुषि वंदना 

आरुषी वंदना वर्ष 2016 से एनएसयूआई से जुड़ कर काम कर रही हैं। वह संगठन में अनेक पद पर रह चुकी हैं। अब उन्हें राष्ट्रीय कमिटी में जगह मिली है।

Sep 21, 2024 - 21:37
 0  110
एनएसयूआई की राष्ट्रीय टीम में शामिल होने वाली झारखंड की पहली महिला बनीं आरुषि वंदना 

रांची: कांग्रेस की छात्र संगठन इकाई एनएसयूआई, झारखंड प्रदेश की नेत्री आरुषी वंदना को एनएसयूआई का  राष्ट्रीय संयोजक बनाया गया है। विदित हो कि एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी ने पूरे देश से छात्र हित के लिए समर्पित कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय कमिटी में जगह दी है। झारखंड से आरुषी वंदना एवं आयुष सिन्हा को जगह मिली है। 
आरुषी वंदना वर्ष 2016 से एनएसयूआई से जुड़ कर काम कर रही हैं। वह संगठन में अनेक पद पर रह चुकी हैं। अब उन्हें राष्ट्रीय कमिटी में जगह मिली है।  इसके लिए आरुषी वंदना ने राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि  झारखंड से एक महिला को राष्ट्रीय टीम में जगह मिलना गर्व की बात है। राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा जो भी काम या जिम्मेवारी दी जाएगी उसे बखूभी निभाऊंगी।
राष्ट्रीय संयोजक बनने पर प्रदेश कांग्रेस के सभी पदाधिकारी गण, मंत्री, विधायक, आयोग के अध्यक्ष एवं समस्त कांग्रेस जनों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 1