लूट की घटना के उद्भेदन हेतु पुलिस उपाधीक्षक पटमदा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।

अभियुक्तों को तमाड थाना क्षेत्र अन्तर्गत रंगामाटी गांव के पास से लूटी गई राशि (145000) तथा मोबाईल फोन एवं डकैती में प्रयुक्त पिस्टल एवं स्विफ्ट डिजायर कार को बरामद कर जप्त कर लिया गया है।

Dec 13, 2024 - 03:57
 0  52
लूट की घटना के उद्भेदन हेतु पुलिस उपाधीक्षक पटमदा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।

वरीय पुलिस अधीक्षक पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक महोदय, ग्रामीण के मार्ग दर्शन में दिनांक- 08.12.2024 को Maa Tara Construction Pvt Ltd में घटित लूट की घटना के उद्भेदन हेतु पुलिस उपाधीक्षक पटमदा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। उक्त टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 72 घंटे के अन्दर कांड का उद्भेदन कर कांड में संलिप्त सभी सात  अभियुक्तों को तमाड थाना क्षेत्र अन्तर्गत रंगामाटी गांव के पास से लूटी गई राशि (145000) तथा मोबाईल फोन एवं डकैती में प्रयुक्त पिस्टल एवं स्विफ्ट डिजायर कार को बरामद कर जप्त कर लिया गया है। और अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरणः-

1.सनातन तांती उर्फ सोनू उम्र करीब 30 वर्ष, पिता- योगेश्वर तांती पता- लेंगडीह थाना- चौका जिला - सरायकेला खरसावां।

2.संदीप कुमार, उम्र करीब-26 वर्ष, पिता- कर्मचन्द्र पुरान, पता- बुरुडीह, थाना- तमाड, जिला-रांची।

3.प्रकाश महतो उर्फ राम प्रवेश महतो उम्र करीब 19 वर्ष, पिता- रघुनाथ प्रसाद पता- चिपी बाँधडीह, थाना- तमाड़, जिला- रॉची।

4.गांगु मुण्डा उर्फ गुंगा मुण्डा उम्र करीब 23 वर्ष, पिता स्व0 राणासी मुण्डा, पता- दोन्दोपीढ़ी टोला जन्मडीह, थाना- अड़की, जिला-खुंटी।

5.अशोक महतो उम्र करीब 18 वर्ष, पिता वालिस कुमार महतो पता- बुरुडीह, थाना- तमाड़, जिला- रॉची।

6.सुराम मुण्डा उम्र करीब- 19 वर्ष, पिता जिउता मुण्डा, पता- चाराडीह थाना- अड़की, जिला- खुंटी।

7.उमेश कुमार महतो उम्र करीब 25 वर्ष, पिता- करण लाल महतो पता- खेरुआडीह, थाना- तमाड़, जिला- रॉची।

जप्त समानों की विवरणी

(1) एक स्विफ्ट डिजायर कार जिसका     
      नं0- JH01EC-0390

(2)120000/- (एक लाख बीस हजार) रुपया

(3) लोहे का एक पिस्टल

(4) लूटा गया सैमसंग कम्पनी का मोबाईल

छापामारी दल में शामिल:-

1.पुलिस उपाधीक्षक पटमदा, श्री बच्चन देव कुजूर

2.पु०अ०नि० दीपक कुमार ठाकुर थाना प्रभारी कमलपुर थाना

3.पु०अ०नि० पुरुषोतम कुमार राय कमलपुर थाना

4.ह0 बिरेन्द्र राम, कमलपुर थाना

5.आरक्षी- 223 बीरेन्द्र उरांव

6 आरक्षी. 470 शंभु यादव

7.आरक्षी 361 पार्थ महतो

8.तकनिकी शाखा टीम

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0