जननायक कर्पूरी ठाकुर की 36वीं पुण्यतिथि पर मानपुर में हुआ कार्यक्रम का आयोजन

Feb 18, 2024 - 11:33
 0  13
जननायक कर्पूरी ठाकुर की 36वीं पुण्यतिथि पर मानपुर में हुआ कार्यक्रम का आयोजन

गया । मानपुर नगर मंडल भाजपा के तत्वाधान में जननायक कर्पूरी ठाकुर की 36वीं पुण्यतिथि पर कार्यक्रम का आयोजन मानपुर मथुरासिनी मंदिर परिसर में उनके चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि एवं श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन करते सम्पन्न हुआ। गुदड़ी के लाल सादगी ईमानदारी के प्रणेता भारतरत्न से सम्मानित जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के विचारों एवं उनकी जीवनी के बारे में प्रदीप कुमार, चंचल ठाकुर, गोपाल प्रसाद पटवा, राणा रणजीत सिंह,
प्रमोद कुमार आनंद उर्फ प्रमोद चौधरी प्रवक्ता भाजपा अनु० जा० मोर्चा बिहार प्रदेश सह गया के पूर्व मेयर प्रत्याशी, भाजपा बुनकर नेता दुखन पटवा, मानपुर मंडल के नगर अध्यक्ष बाला सिंह द्वारा बताया गया। इस अवसर पर प्रदीप कुमार, चंचल ठाकुर, बाला सिंह, राणा रणजीत सिंह, गोपाल पटवा, दुखन पटवा, प्रमोद चौधरी, राणा रणजीत सिंह, दीपक स्वर्णकार, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष करुणा सिंह, उपाध्यक्ष राखी सेठ प्रभंजन, सुधीर कुमार पप्पू, सतीश सिंह, दिलतोष कुमार सैकड़ों स्थानीय महिलाएं सहित बड़ी संख्या में कर्पूरी विचारक उपस्थित रहे। उनका जीवन सामाजिक कार्यकर्ताओं और राजनीतिक कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है उनके विचारों को आत्मसात करना ही जननायक के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। जननायक की जीवनी को बच्चों के शैक्षणिक पाठ्यक्रम में शामिल करने की मांग प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0