राँची के नदी से एक व्यक्ति का शव बरामद

युवक की शिनाख्त पवन कुमार उर्फ काना के रूप में की गई है।

Aug 17, 2024 - 01:17
 0  37
राँची के नदी से एक व्यक्ति का शव बरामद

राँची : डोरंडा थाना क्षेत्र के भूसुर नदी से राँची पुलिस ने एक युवक का शव शुक्रवार को बरामद किया है।

जानकारी के अनुसार युवक की शिनाख्त पवन कुमार उर्फ काना के रूप में की गई है। वह मानसिक रूप से बीमार था। कांके में इलाज चल रहा था। नशा भी करता था। पवन के परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह गुरुवार को देर शाम घर से निकला था। शुक्रवार को नदी से शव बरामद किया गया।

डोरंडा थाना प्रभारी आनंद किशोर प्रसाद ने बताया कि शव को नदी से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया है

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0