झारखंड : मत्स्य विभाग की उपलब्धियां में जुड़ा एक नया आयाम

झारखंड के स्टॉल को प्रथम पुरस्कार प्राप्त होने पर मत्स्य निदेशक ने विभाग के सभी कर्मियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Feb 26, 2024 - 11:59
 0  20
झारखंड : मत्स्य विभाग की उपलब्धियां में जुड़ा एक नया आयाम

झारखंड सरकार के मत्स्य विभाग (मत्स्य निदेशालय) की उपलब्धियों में एक और नया आयाम जुड़ गया है। मछली उत्पादन के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता लाने की ओर अग्रसर झारखंड सरकार का मत्स्य निदेशालय नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।

कोलकाता के विश्व बंगला कंवेक्शन सेंटर में (23से 25फरवरी तक) तीन दिवसीय 13वां फिशरीज तथा एक्वाकल्चर फोरम का आयोजन केन्द्रीय अन्तरस्थलीय मात्स्यिकी अनुसंधान संस्थान (सीआइएफआरआई) द्वारा किया गया । इस राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में मत्स्य विभाग,झारखंड के तरफ से स्टाॅल लगा कर राज्य में संचालित कल्याणकारी योजनाओं को प्रदर्शित किया गया। साथ ही तकनीकी सत्र में डाॅ.एचएन द्विवेदी, निदेशक मत्स्य, झारखंड सरकार द्वारा प्रस्तुति भी दी गई।

केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन व डेयरी मंत्री परषोत्तम रुपाला ने किया उद्घाटन

इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों के मात्स्यिकी अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिक, विभिन्न राज्यों के मत्स्य विभाग के पदाधिकारीगण उपस्थित हुए। प्रथम दिन इस कार्यक्रम का उद्घाटन परषोत्तम रूपाला, मंत्री, मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी के द्वारा किया गया।

फिशरीज व एक्वाकल्चर फोरम में मत्स्य विभाग के स्टाॅल को मिला प्रथम पुरस्कार

इस अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों से काफी संख्या में मत्स्य पालन विभाग के पदाधिकारी वैज्ञानिक सहित अन्य उपस्थित रहे।
झारखंड के स्टाॅल को राज्यों की श्रेणी में प्रथम पुरस्कार दिया गया। यह पुरस्कार डाॅ. जेके जेना, उप महानिदेशक (मात्स्यिकी), मातिस्यकी, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय, भारत सरकार के द्वारा दिया गया।

मत्स्य पालकों और विभागीय पदाधिकारियों के परिश्रम का परिणाम है पुरस्कार: डॉ.एचएन द्विवेदी

झारखंड के स्टॉल को प्रथम पुरस्कार प्राप्त होने पर मत्स्य निदेशक ने विभाग के सभी कर्मियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि राज्य के मत्स्य कृषकों के कठिन मेहनत तथा पदाधिकारियों द्वारा सरकारी योजनाओं को सफलतापूर्वक क्रियान्वयन करने का फल है कि झारखंड राज्य मत्स्य उत्पादन के क्षेत्र में नित नये बुलंदियों को छू रहा है। इस अवसर पर प्रशांत कुमार दीपक, मुख्य अनुदेशक, मत्स्य किसान प्रशिक्षण केन्द्र, रांची तथा रजनी गुप्ता, मत्स्य प्रसार पदाधिकारी के साथ-साथ किसानों ने राज्य का नेतृत्व किया तथा कार्यक्रम में भाग लिया। लातेहार से लाल जयकिशोर नाथ शहदेव, शिव कुमार सिंह, रांची से रामेश्वर मछुआ एवं ललित कुमार महतो, खूंटी से कमल किशोर पाहन एवं मुन्ना गोप उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0