किशोरी की सड़ी हुई लाश मिली, पुलिस ने जताई दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

झारखंड के देवघर जिले में मिली किशोरी की सड़ी हुई लाश, पुलिस ने जताई दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

Feb 4, 2025 - 16:04
 0  293
किशोरी की सड़ी हुई लाश मिली, पुलिस ने जताई दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

देवघर : के कुंडा थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक अज्ञात किशोरी का शव बरामद किया गया है। शव चित्तोलोढ़िया गांव के बेल्डिंग मोड़ के पास झाड़ियों में पड़ा हुआ था। पुलिस ने शव की हालत से दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है। ग्रामीणों ने सुबह शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचित किया। कुंडा थाना प्रभारी संतोष कुमार मंडल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

पुलिस जांच में कई महत्वपूर्ण पहलुओं पर ध्यान दिया जा रहा है, जिसमें यह भी संभावना जताई जा रही है कि किशोरी की हत्या किसी अन्य स्थान पर की गई हो और शव को यहां फेंक दिया गया हो। पुलिस ने आसपास के थानों को मृतका की तस्वीर भेजी है और लापता व्यक्तियों की सूची से मिलान की कोशिश की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0