7 आदिवासियों के सामूहिक नरसंहार के खिलाफ भाजपा का राजभवन के समक्ष एक दिवसीय मौन धरना
रांची : चाईबासा के गुदड़ी प्रखंड के बुरूगुलीकेरा गांव में उपमुखिया समेत सात आदिवासियों की निर्मम हत्या के विरोध में भाजपा ने राजभवन के समक्ष शनिवार को मौन धरना दिया। इस दौरान भाजपा के कई विधायक उपस्थित रहे। हाथों में तख्तियां लेकर बैठे भाजपाइयों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
तख्तियाें पर आदिवासियों के खून की होली खेलना बंद करो, आदिवासियों के हत्यारों को गिरफ्तार करो, ये केवल सत्ता का खेल है, आदिवासी हित गोल है, आदिवासियों के हत्यारों को फांसी दो, जैसे नारे लिख एक दिवसीय मौन धरना दिया।
आपको बता दे की चाईबासा के गुदड़ी प्रखंड के बुरूगुलीकेरा गांव में उपमुखिया समेत सात आदिवासियों की हत्या कर कर दी गई थी। वही पीड़ित के परिजनों से मिलने गई भाजपा के राष्टीय अध्यक्ष द्वारा गठित सांसदों के जांच दल को पुलिस-प्रशासन ने कराईकेला में रोक दिया था। सुरक्षा का हवाला देते हुए कहा कि इलाके में धारा 144 लगा दी गई है। प्रशासन की इस कार्रवाई से नाराज जांच दल ने कराईकेला और सोनुवा थाना के पास धरना दे दिया। सरकार के खिलाफ नारे लगाए। इसके बाद चक्रधरपुर-रांची एनएच 75 पर बैठ गए, जिससे डेढ़ घंटे तक जाम लगा रहा। सात घंटे धरना-प्रदर्शन के बाद अंतत: भाजपा नेताओं को वापस लौटना पड़ा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0