जेसीआई रांची का 64वां शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

नवनिर्वाचित टीम ने ली शपथ, विक्रम चौधरी बने अध्यक्ष।

Jan 14, 2024 - 16:44
 0  6
जेसीआई रांची का 64वां शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

राजधानी के मोरहाबादी स्थित संगम गार्डन में जेसीआई रांची के 64वें शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि रांची के आईजी (पुलिस) अखिलेश कुमार झा थे। सभा के विशिष्ट अतिथि जेएफ़एस वसुंधरा सिंह, जोन प्रेसिडेंट, जोन 3, जेसीआई इंडिया थीं। इस समारोह में संस्था के नवनिर्वाचित अध्यक्ष जेसी विक्रम चौधरी ने अपनी नई युवा टीम के साथ शपथ ग्रहण किया। मुख्य अतिथि अखिलेश कुमार झा ने जेसी विक्रम चौधरी एवं उनकी नई टीम को बधाई दी। जेसी विक्रम चौधरी ने जेसीआई रांची के नवनिर्वाचित अध्यक्ष के रूप में शपथ लेते हुए आने वाले वर्षों में समाज को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए अपना विजन बताया और अपनी टीम को कहा “न्यू विज़न, न्यू डायरेक्शन”।

नई टीम इस प्रकार है:

सचिव- मयंक अग्रवाल
उपाध्यक्ष- निशांत मोदी, पियूष केडिया, तरुण अग्रवाल, साकेत अग्रवाल, अभिषेक कुमार जैन, रवि आनंद

इसे भी पढ़ें : रंगीलो राजस्थान दिवस के अवसर पर जेसीआई रांची की जैसीरेट्स ने मनाया गणगौर उत्सव

कोषाध्यक्ष- नटवर बाजोरिया
संयुक्त सचिव- कौशल मुरारका
प्रवक्ता- अमन पोद्दार
निर्देशक- आदित्य जालान, जेसी अक्षत आनंद, अमन सिंघानिया, अंकित अग्रवाल, अंकित मोदी, अनिमेष निखिल, अनुभव कुमार अग्रवाल, दीपक कुमार पटेल, मनदीप सिंह, मोहित बागला, निखिल मोदी, प्रवीण कुमार अग्रवाल, राहुल टिबरेवाल, रौनक टेकरीवाल, रिषभ जैन, रोहित दयानी, संदीप खेमका, संकेत सरावगी, शिवि तनेज़ा, शुभम बुधिया एवं वैभव जैन।
मंच का संचालन अभिषेक नारनौलिया ने किया। कार्यक्रम का संचालन अनुभव अग्रवाल, अनिमेष निखिल एवं सृजन हेतमसरिया ने सफलतापूर्वक किया।
इस कार्यक्रम में जेसीआई रांची के पूर्व अध्यक्ष, पूर्व सचिव एवं रांची के जाने-माने संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0