6 बिहार बटालियन एनसीसी द्वारा चयन प्रक्रिया का आयोजन, एनसीसी कैडेट के नामांकन को लेकर हुई चयन परीक्षा

6 बिहार बटालियन एनसीसी द्वारा चयन प्रक्रिया का आयोजन

May 26, 2025 - 04:13
 0  31
6 बिहार बटालियन एनसीसी द्वारा चयन प्रक्रिया का आयोजन, एनसीसी कैडेट के नामांकन को लेकर हुई चयन परीक्षा

गया । 6 बिहार बटालियन एनसीसी कमांडिंग ऑफिसर कर्नल पंकज कुमार कीर्ति चक्र के निर्देशानुसार जगलाल नगर एवं रानीगंज में एनसीसी कैडेटों का एनरोलमेंट किया गया।इस मौके पर मुख्य रूप से बटालियन के एडम ऑफिसर कर्नल विशाल शर्मा मौजूद थे।इस मौके पर एडम ऑफिसर कर्नल विशाल शर्मा ने बताया कि एनसीसी कैडेट के नामांकन को लेकर जगलालनगर और रानीगंज के स्कूल परिसर में चयन प्रक्रिया का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रतिभागियों के बीच दौड़, पुशअप एवं अन्य शारीरिक फिटनेस के साथ लिखित परीक्षा ली गई। दोनों स्कूलों में कुल 150 कैडेटों का चयन किया गया।इस मौके पर 6 बिहार बटालियन एनसीसी के सुबेदार बनेश्वर भगत, सुबेदार विजयवीर सिंह, हवलदार जितेन्द्र सिंह सहित अन्य मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0