जलापूर्ति ठप होने से 50 हजार की आबादी प्रभावित- सरयू राय

मोहरदा पेयजल परियोजना का निर्माण शुरुआती दौर में गलत तरीके से होने के कारण इंटेक वेल में कूड़ा कचरा जमा हो जाता है. यह स्थिति हर साल बरसात के समय होती है.

Aug 1, 2024 - 22:51
 0  27
जलापूर्ति ठप होने से 50 हजार की आबादी प्रभावित- सरयू राय

जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने गुरुवार को झारखंड विधानसभा में शून्य काल के दौरान मोहरदा जलापूर्ति परियोजना से जलापूर्ति ठप होने का मामला उठाया. उन्होंने कहा कि विगत चार दिनों से जलापूर्ति ठप होने से 50 हजार की आबादी प्रभावित है. स्वर्णरेखा नदी का जल प्रदूषित होने के कारण मोहरदा पेयजल परियोजना के इंटेक वेल में कूड़ा कचरा भर गया है. इस कारण नदी से पानी खींचना और उसे शुद्ध कर पीने लायक बनाना संभव नहीं रह गया है. मोहरदा पेयजल परियोजना का निर्माण शुरुआती दौर में गलत तरीके से होने के कारण इंटेक वेल में कूड़ा कचरा जमा हो जाता है. यह स्थिति हर साल बरसात के समय होती है.

डिमना लेक का पानी इस्तेमाल की माँग 

उन्होंने मांग की कि जमशेदपुर के लोगों को शुद्ध पानी पिलाने के लिए जो जल चांडिल डैम से स्वर्णरेखा नदी में गिराया जाता है, वही जल चांडिल डैम से डिमना लेक में गिराया जाये और उसे पीने के लिए आपूर्ति की जाये. नदी से खींचा जाने वाला पानी का उपयोग उद्योग चलाने में किया जाए.

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0