लातेहार में करंट से 5 कांवरियों की मौत... 5 घायल

लातेहार में कांवरियों से भारी गाड़ी बिजली के पोल से टकराई, हाईटेंशन तार की चपेट में आए सभी कांवरिये। करंट की चपेट में आने से 5 कांवरियों की मौत हो गई और 2 घायलों को रिम्स रेफर किया गया ।

Aug 1, 2024 - 23:17
 0  31
लातेहार में करंट से 5 कांवरियों की मौत... 5 घायल

कांवरिया से भरा एक पिकअप वैन देवघर से लौट रहा था। रांची-चतरा एनएच-22 पर बालूमाथ थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह साढ़े 3 बजे वैन हाईटेंशन बिजली के पोल से टकरा गई। टक्कर के बाद पोल गिर गया और हाईटेंशन तार की चपेट में आने से हादसा हुआ। टमटम टोला के पास हादसा हुआ। इस दौरान पांच कांवरियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि पांच घायल कांवरियां गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों में 2 बच्ची, 2 महिलाएं और वैन का ड्राइवर है।

मरने वालों में रंगीला कुमारी (12) पिता सचेन्द्र यादव, अंजली कुमारी (15) पिता राजकुमार यादव, सविता देवी (30) पति सुरेंद्र यादव, शांति देवी (62) पति स्व. बौधा यादव (सभी हेमपुर, मकईयाटांड, बालूमाथ), सवारी गाड़ी के चालक दिलीप उरांव (24) पिता विष्णुदेव उरांव (चितरपुर, बालूमाथ) की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0