हत्या और लूट में शामिल 5 अपराधी गिरफ्तार, एक पूर्व नक्सली कमांडर भी गिरफ़्तार

ये सभी गिरफ्तार अपराधी रात में विभिन्न घरों में डकैती करते थे । जानकारी के अनुसार इन अपराधियों ने नौडिहा बाजार, हुसैनाबाद और औरगांबाद थाना क्षेत्र में भी डकैती और लूट कांड की घटना को अंजाम दे चुके हैं।

Aug 31, 2024 - 23:31
 0  74
हत्या और लूट में शामिल 5 अपराधी गिरफ्तार, एक पूर्व नक्सली कमांडर  भी गिरफ़्तार

पलामू : एसडीपीओ मणि भूषण एवं सदर थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय के नेतृत्व मे पुलिस की टीम ने पाँच अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के सिंगरा स्थित लेफ्टिनेंट अनुराग शुक्ला चौक के पास से हत्या और डकैती कांड मे संलिप्त पांच आरोपियों को गिरफ़्तार किया गया है।

गिरफ़्तार अपराधियों के नाम :

  1. सूरजमल पासवन
  2. उपेंद्र पासवान
  3. जीतेन्द्र पासवान
  4. आशीष सोनी
  5. गोविन्द प्रसाद 

पलामू एसपी रिष्मा रमेशन नें प्रेसवार्ता कर बताया कि सभी गिरफ्तार अपराधी विभिन्न कांडों में मुख्य अभियुक्त भी रह चुके हैं। ये सभी गिरफ्तार अपराधी रात में विभिन्न घरों में डकैती करते थे । जानकारी के अनुसार इन अपराधियों ने नौडिहा बाजार, हुसैनाबाद और औरगांबाद थाना क्षेत्र में भी डकैती और लूट कांड की घटना को अंजाम दे चुके हैं।

पुलिस के अनुसार ये सभी आरोपी लूटे गये गहनों को श्री राम ज्वेलर्स में बीच देते थे। पुलिस ने इन सभी अपराधियों के पास से एक देशी कट्टा और छः ज़िंदा गोली बरामद किया है।

आपको बता दें की गिरफ्तार अपराधी जितेन्द्र पासवान पूर्व में टीपीसी नक्सली संगठन का एरिया कमांडर भी रह चुका है और 14 वर्ष का सजा भी काट चुका है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0