राष्ट्रीय जनता दल का 25वां स्थापना दिवस कल

कार्यकर्ताओं को ऑनलाइन संबोधित करेंगे लालू प्रसाद व तेजस्वी यादव

Jul 4, 2021 - 16:43
 0  10
राष्ट्रीय जनता दल का 25वां स्थापना दिवस कल

रांची ।झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष अभय सिंह के निर्देशानुसार पांच जुलाई को हर्षोल्लास के साथ वर्चुअल रूप से पूरे राज्य के प्रत्येक जिले में राष्ट्रीय जनता दल का 25 वां स्थापना दिवस सिल्वर जुबली के रूप में मनाया जाएगा। उक्त आशय की जानकारी झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश प्रवक्ता मो. इस्लाम एवं प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता अनिता यादव ने संयुक्त रूप से बयान जारी कर दी। श्रीमती यादव ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष अभय सिंह ने राज्य के प्रत्येक जिले के अध्यक्षों को निर्देश दिया है कि कोरोना महामारी को देखते हुए सरकारी गाईडलाईन का पालन कर जिलों में वर्चुअल रूप से स्थापना दिवस मनाएं। इससे संबंधित कार्यक्रम की विस्तृत रिपोर्ट से प्रदेश कार्यालय को अवगत कराएं। नेताओं ने कहा कि राजधानी स्थित राजद प्रदेश कार्यालय में भी पार्टी का 25 वां स्थापना दिवस सिल्वर जुबली के रूप में मनाया जाएगा। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केन्द्रीय मंत्री सह राजद झारखंड प्रदेश के प्रभारी जयप्रकाश नारायण यादव ,विशिष्ट अतिथि के रूप में झारखंड सरकार के श्रमनियोजन एवं कौशल विकास मंत्री सत्यानंद भोक्ता सहित अनेक प्रदेश स्तरीय नेतागण कार्यक्रम में भाग लेंगे। श्री सिंह ने यह भी निर्देश दिया है कि कोरोना महामारी को देखते हुए हर हाल में सरकारी गाईडलाईन का पालन करते हुए वर्चुअल रूप में स्थापना दिवस पूरे उत्साह से मनाया जाएगा। श्री सिंह के निर्देशानुसार 5जुलाई को राजद सूप्रीमो लालू प्रसाद यादव दिल्ली से एवं बिहार में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव बिहार से ऑनलाईन समस्त कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए अपना संदेश देंगे। श्री सिंह के अनुसार उक्त अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री सह राजद के प्रदेश प्रभारी जयप्रकाश नारायण यादव को संगठन की विस्तृत रिपोर्ट से अवगत कराते हुए संगठनात्मक पहलुओं को और भी मजबूती प्रदान करने हेतु उनका मार्ग दर्शन भी लिया जाएगा। साथ ही पूरे राज्य में राजद सूप्रीमो लालू प्रसाद यादव के सामाजिक न्याय की आवाज बुलंद करने एवं राज्य स्तर पर संदेश पहुँचाने के संकल्प के साथ कार्यक्रम की रूपरेखा भी तय की जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष अभय सिंह ने रांची जिला राजद के सभी पदधारियों, नेतागण एवं कार्यकर्ताओं
से पांच जुलाई को प्रदेश कार्यालय में मनाए जाने वाले स्थापना दिवस में भाग लेने की अपील की है‌।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0