राजद का 25वां स्थापना दिवस समारोह आयोजित, वक्ताओं ने संगठन को सशक्त बनाने पर दिया बल

भाजपा सरकार द्वारा देश की जनता को झूठा आश्वासन देकर छलने का काम किया गया है। जिसे आम जनता समझ चुकी है।

Jul 5, 2021 - 11:18
 0  12
राजद का 25वां स्थापना दिवस समारोह आयोजित, वक्ताओं ने संगठन को सशक्त बनाने पर दिया बल

रांची। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल का 25वां स्थापना दिवस रजत जयंती वर्ष के रूप में राजधानी स्थित प्रदेश कार्यालय में सोमवार को मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय जनता दल के झंडात्तोलन के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री सह राजद प्रदेश प्रभारी जयप्रकाश नारायण यादव ने बतौर मुख्य अतिथि किया। कार्यक्रम में झारखंड सरकार के श्रमनियोजन एवं कौशल विकास मंत्री सत्यानंद भोक्ता उदघाटन कर्ता के रूप में मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष अभय सिंह ने की।
झंडात्तोलन के बाद मुख्य अतिथि जयप्रकाश नारायण यादव, उदघाटनकर्ता झारखंड सरकार के मंत्री सत्यानंद भोक्ता, प्रदेश अध्यक्ष अभय सिंह, वरिष्ठ राजद नेता सुभाष यादव, पूर्व मंत्री राधा कृष्ण किशोर, प्रदेश उपाध्यक्ष श्यामदास सिंह, राजेश यादव, युवा राजद प्रदेश अध्यक्ष रंजन कुमार सहित अनेक गणमान्य नेताओं द्वारा पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम के बाद स्वर्गीय राम विलास पासवान की तस्वीर पर माल्यार्पण करते उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।कार्यक्रम का उदघाटन दीप जलाकर मुख्य अतिथि जयप्रकाश नारायण यादव, झारखंड सरकार के श्रमनियोजन एवं कौशल विकास मंत्री सत्यानंद भोक्ता,प्रदेश अध्यक्ष अभय सिंह , वरिष्ठ राजद नेता सुभाष यादव, पूर्व मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने की।कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं संचालन करते हुए झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष अभय सिंह ने संगठन से सम्बंधित विस्तृत रिपोर्ट पेश करते किया। अवसर पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के सामाजिक न्याय का संदेश एवं उनके विचार धारा को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। वरिष्ठ नेता सुभाष यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष श्यामदास सिंह एवं राजेश यादव ने अपने संबोधन में कहा कि एक साजिश के तहत लालू प्रसाद यादव को फंसाया गया फिर भी वे हार नहीं माने एवं सदा साम्प्रदायिक शक्तियों का डटकर मुकाबला किए। उनके सामाजिक न्याय का संदेश घर घर पहुंचाना होगा ।पूर्व मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि लालू जी गरीबों एवं दलितों को समानता का अधिकार दिलाने का काम किए हैं। उनके सामाजिक न्याय की आवाज को घर घर पहुँचाना हमारा कर्तव्य है। कोरोना काल में राजद द्वारा किए गए कार्यों की उन्होंने सराहना की।आगामी चुनाव में राजद द्वारा ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने की बात कही। झारखंड सरकार के श्रमनियोजन एवं कौशल विकास मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने अपने संबोधन में संगठन की मजबूती पर बल देते हुए संगठन को गांव गांव तक मजबूती के साथ ले जाने एवं लालू जी के सामाजिक न्याय एवं साम्प्रदायिक सौहार्द का संदेश घर घर तक पहुँचाने का सभी को संकल्प लेने की बात कही‌ उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा देश की जनता को झूठा आश्वासन देकर छलने का काम किया गया है। जिसे आम जनता समझ चुकी है।उन्होंने झारखंड में चल रहे गठबंधन की सरकार के मुखिया हेमंत सोरेन सहित सरकार में शामिल तमाम दलों के नेताओं की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड में सरकार अच्छा काम कर रही है।मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केन्द्रीय मंत्री सह झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रभारी जयप्रकाश नारायण यादव ने अपने संबोधन में राजद के रजत जयंती की तमाम देशवासियों को बधाई दी।
उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव ने कभी साम्प्रदायिक ताकतों से समझौता नहीं किया एवं अपने विचारों एवं नीति सिद्धांतों के तहत सदा गरीबों, अकलियतों,दलितों, आदिवासियों एवं पिछड़ों के हक की लड़ाई लड़ने एवं उनकी आवाज बनकर सदा संघर्ष करने का काम किया है ।पार्टी के समस्त पदाधिकारियों एवं गणमान्य नेतागणों से लालू जी के सामाजिक न्याय, आपसी भाईचारे एवं सौहार्द ,साम्प्रदायिक एकता एवं भाईचारा,धर्मनिरपेक्षता एवं समानता के नारा को घर घर तक पहुँचाने के संकल्प के साथ आम लोगों को जागरूक करते हुए उन तक इस संदेश को पहचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में कोरोना काल में राजद परिवार के समस्त मृतकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रख कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई‌। कार्यक्रम के अंत में राजद सूप्रीमो लालू प्रसाद यादव को दिल्ली से एवं नेता प्रतिपक्ष बिहार विधानसभा तेजस्वी यादव द्वारा बिहार से आॅनलाईन सम्बोधन को कार्यकताओं ने सुना एवं उनके बताए गए मार्ग दर्शन पर चलने का शपथ लिया।
इस अवसर पर युवा राजद प्रदेश अध्यक्ष रंजन कुमार, प्रदेश प्रवक्ता क्रमशः अनिता यादव, मो.इसलाम, डॉ. मनोज, शैलेन्द्र शर्मा, स्मिता लकड़ा, महिला अध्यक्ष पुर्नेन्दू यादव ,सुरेन्द्र यादव, विजय यादव,हरदेव साहू,गौरी शंकर यादव, इम्तेयाज वारसी, गायित्री देवी,सुरेन्द्र प्रसाद, कमलेश यादव, अंजल किशोर, गफार अंसारी, अर्जुन यादव, सुनिता चौधरी,फिरोज अंसारी, जफीर खान,एजाज रहमान, आबिद अली,कौसर जहां, अनवारुल हक,अनिल शर्मा, मो.अबरार, सतरूपा पांडेय सहित अनेक नेतागण उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0