175 बटालियन सीआरपीएफ ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का दायित्व नहीं बल्कि एक सतत् प्रक्रिया

175 बटालियन सीआरपीएफ ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का दायित्व नहीं बल्कि एक सतत् प्रक्रिया

Jun 6, 2025 - 20:04
 0  31
175 बटालियन सीआरपीएफ ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का दायित्व नहीं बल्कि एक सतत् प्रक्रिया

175 बटालियन सीआरपीएफ कामरूप में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बड़े ही उत्साह व जागरूकता के साथ मनाया। इस अवसर पर 175 बटालियन सीआरपीएफ के कमांडेंट राजीव कुमार झा, द्वितीय कमान अधिकारी मुकुंद मोहन सहित अधिनस्थ अधिकारी,कर्मियों व परिवारजनों ने मिलकर पौधरोपण किया। इस मौके पर 175 बटालियन सीआरपीएफ के कमांडेंट राजीव कुमार झा ने पर्यावरण दिवस के अवसर पर कहा कि पर्यावरण संरक्षण जैव विविधता की रक्षा तथा आने वाली पीढ़ियां के लिए एक स्वच्छ और हरित पृथ्वी सुरक्षित करना। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का दायित्व नहीं बल्कि यह एक सतत् प्रक्रिया है जिससे हम सभी का भागीदारी से निभानी चाहिए वृक्ष लगाने जल संरक्षण करना और कचरा प्रबंधन जैसे छोटे-छोटे कदम बड़े बदलाव ला सकते हैं। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जवानों में पर्यावरण संरक्षण हेतु व्यक्तिगत संकल्प लिया। इस पहल के माध्यम से बटालियन ने समाज व हरित एवं स्वच्छ भविष्य के प्रति प्रेरित करने का संदेश दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0