159 बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

159 बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

Jun 22, 2025 - 03:58
Jun 22, 2025 - 04:00
 0  31
159 बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

159 बटालियन केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल मुख्यालय चिकपाल में 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।इस योग कार्यक्रम में बल के प्रशिक्षित योग कार्मिको द्वारा योगाभ्यास कराया गया।इस अवसर पर अधिकारीयों एवं जवानों ने योग कार्यक्रम में उत्साहपुर्वक भाग लिया तथा योग की महत्ता को समझा।योग शिविर में कमांडेंट कुमार मयंक ने बताया कि स्वस्थ्य व खुशहाल जीवन के लिए योग को हमे अपनी नियमित दिनचर्या में शामिल करना चाहिए।योग केवल व्यायाम ही नहीं है,बल्कि यह हमारे जीवन शैली में परिवर्तन लाकर हमें आंतरिक रूप से भी स्वस्थ बनाता है।यह हमारे शारीरिक,मानसिक और आत्मिक स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है।योग के माध्यम से शांति, आत्मिक संतुष्टि और ऊर्जावान चेतना की अनुमति प्राप्त होती है,जिससे हमारा जीवन तनाव मुक्त तथा हर दिन सकारात्मक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने की क्षमता प्रदान करती है।हमारे आस-पास ऐसे अनेक कारण विद्यमान हैं जो तनाव, थकान तथा चिड़चिड़ाहट को जन्म देते है,जिससे हमारी जिंदगी अस्त-व्यस्त हो जाती है।ऐसे में जिंदगी को स्वस्थ तथा ऊर्जावान बनाये रखन के लिए योग बहुत ही आवश्यक है।योग से जीवन की गति को एक संगीतमय रफ्तार मिल जाती है।योग व्यायाम का ऐसा
प्रभावशाली प्रकार है,जिसके माध्यम से न केवल शरीर के अंगों बल्कि मन,मस्तिष्क और आत्मा में संतुलन बनाया जाता है।यही कारण है कि योग से शारीरिक व्याधियों के अलावा मानसिक समस्याओं से भी निजात पाई जा सकती है।उन्होंने ने बताया योग भारतीय इतिहास की परम्परा रही है जिसका विवरण प्राचीन ग्रंथों में भी मिलता है।इस योग शिविर में द्वितीय कमान अधिकारी लोकेश कुमार,मनीष कुमार, डिप्टी कमांडेंट अमिताभ कृष्ण,सहायक कमांडेंट तुलसी दास सहित बल के सदस्य एवं उनके परिवार के लोग भी शामिल हुए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0